1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रश्मिका मंदाना के उच्चारण पर सवाल उठाने वालों को जावेद अख्तर का करार जवाब, 'लिंग्विस्टिक सुपीरियरिटी' पर जताई नाराजगी

रश्मिका मंदाना के उच्चारण पर सवाल उठाने वालों को जावेद अख्तर का करार जवाब, 'लिंग्विस्टिक सुपीरियरिटी' पर जताई नाराजगी

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 25, 2026 09:52 pm IST,  Updated : Oct 25, 2026 09:52 pm IST

'कॉफी विद करण 9' में रश्मिका मंदाना ने अपने साउथ इंडियन लहजे और हिंदी बोलने के तरीके को लेकर हुई आलोचनाओं पर बात की। अब जावेद अख्तर ने नेशनल क्रश का समर्थन करते हुए भाषा को लेकर खुद को दूसरों से बेहतर समझने की सोच पर नाराजगी जताई।

Rashmika Mandanna- India TV Hindi
जावेद अख्तर और रश्मिका मंदाना Image Source : INSTAGRAM/@JADUAKHTAR,RASHMIKA_MANDANNA

रश्मिका मंदाना अक्सर अपने एक्सेंट  लेकर ऑनलाइन आलोचनाओं के घेरे में रही हैं, किन एक्ट्रेस कहना है कि उन्होंने कभी नहीं चाहा कि ऐसी टिप्पणियों की वजह से उनके काम के दायरे पर कोई असर पड़े। 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के हालिया एपिसोड में, जहां वह अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ नजर आई थीं। उन्होंने उस ट्रोलिंग के बारे में खुलकर बात की, जिसका सामना उन्हें करना पड़ा है। अब जावेद अख्तर ने रश्मिका मंदाना का बचाव करते हुए उन्हें अपनी पोस्ट से उन लोगों को आड़े हाथों लिया, जो दूसरों को उनकी भाषा की वजह से कमतर समझते हैं।

रश्मिका मंदाना के समर्थन में उतारे जावेद अख्तर 

अब गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस की ट्रोलिंग पर अपनी राय दी है। उन्होंने रश्मिका को 'तमिल अभिनेत्री' बताते हुए X पर लिखा, 'जो लोग तमिल अभिनेत्री रश्मिका के उच्चारण से परेशान हैं, उन्हें तमिल की कुछ पंक्तियां दी जानी चाहिए, जो दुनिया की सबसे पुरानी बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। फिर देखते हैं कि वे उन पंक्तियों का कितना सही उच्चारण कर पाते हैं। भाषा को लेकर यह झूठा और लिंग्विस्टिक सुपीरियरिटी स्वीकार नहीं किया जा सकता।'

आलोचनाओं का सामना करने पर रश्मिका मंदाना

रश्मिका ने बताया कि उनके करियर की शुरुआत से ही उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उनके अभिनय से लेकर उनके द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं तक, उन्हें अपने काम के कई पहलुओं पर लोगों की टिप्पणियां सुननी पड़ी हैं। हालांकि, उन्होंने कभी नहीं चाहा कि इन लोगों की राय उनके करियर के फैसलों को तय करे या उन्हें अलग-अलग इंडस्ट्री में काम करने से रोके। उन्होंने कहा, 'जब से मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया है, मुझे किसी न किसी बात के लिए आलोचना या ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है - चाहे वह मेरी परफॉरमेंस हो, भाषा हो, एक्टिंग हो, या फिर मेरा लहजा। इसलिए मैं अपने लिए कोई सीमा नहीं तय करना चाहती थी। मैं सिर्फ एक इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहना चाहती थी, बल्कि सभी इंडस्ट्री में काम करना चाहती थी। मैं सिर्फ एक भाषा नहीं, बल्कि सभी भाषाएं बोलना चाहती थी।'

रश्मिका मंदाना ने फिल्मी करियर पर बात की

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हाल ही में कॉफी विद करण के सीजन 9 में नजर आए थे। इसी दौरान रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, 'इसलिए, अपने करियर की शुरुआत से ही मैंने हर तरह की फिल्में करना शुरू कर दिया। आज, जब मैं 'एनिमल' और 'गर्लफ्रेंड' जैसी बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा हूं तो एक एक्टर के तौर पर मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है, क्योंकि मैं हर तरह के किरदार निभा सकती हूं। आज जब आप कहते हैं कि 'गर्लफ्रेंड' और 'एनिमल' जैसी बिल्कुल अलग-अलग फिल्मों में मैं काम कर रही हूं तो मुझे खुशी होती है, क्योंकि मैं यही तो चाहती थी।' सोशल मीडिया पर रश्मिका के हिंदी डायलॉग बोलने के तरीके ने अक्सर लोगों का ध्यान खींचा है और कुछ दर्शकों ने हिंदी फिल्मों में उनके लहजे पर सवाल भी उठाए हैं। 2025 में हॉरर-कॉमेडी 'थम्मा' और 2026 में 'कॉकटेल 2' के रिलीज होने के बाद यह बहस फिर से शुरू हो गई।

रश्मिका मंदाना की नई फिल्में

एक्ट्रेस रश्मिका 'एनिमल' के सीक्वल एनिमल पार्क में नजर आने वाली हैं, जिसमें वे गीतांजलि के किरदार में वापसी करेंगी। अल्लू अर्जुन के साथ 'राका' भी शामिल है।

ये भी पढ़ें - विजय देवरकोंडा या रश्मिका मंदाना, किसने पहले की शादी की बात? 'कॉफी विद करण 9' में खुला राज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।