1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. थार से ATM लूटने पहुंचे बदमाश, मशीन को रस्सी में बांधकर उखाड़ने लगे तभी हो गया ये कांड, वीडियो वायरल

थार से ATM लूटने पहुंचे बदमाश, मशीन को रस्सी में बांधकर उखाड़ने लगे तभी हो गया ये कांड, वीडियो वायरल

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Aug 05, 2025 12:00 pm IST,  Updated : Aug 05, 2025 12:10 pm IST

छत्रपति संभाजीनगर में चोरों ने एसबीआई की ब्रांच में एटीएम मशीन को लूटने की कोशिश की। बदमाशों ने एटीएम मशीन को रस्सी से थार में बांध दिया और उखाड़ने की कोशिश करने लगे।

थार में रस्सी बांधकर ATM मशीन को लूटने की कोशिश करते चोर- India TV Hindi
थार में रस्सी बांधकर ATM मशीन को लूटने की कोशिश करते चोर Image Source : REPORTER INPUT

छत्रपति संभाजीनगर में चोरों ने शाहनूरवाड़ी दरगाह इलाके में स्थित एसबीआई बैंक शाखा की एटीएम मशीन को रस्सी से बांधकर थार से उखाड़ने की कोशिश की। हालांकि चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। क्योंकि थार से रस्सी खींचने के दौरान रस्सी ही टूट गई और पकड़े जाने की डर से फरार हो गए। 

सीसीटीवी में वारदात कैद

इस घटना में एटीएम मशीन और केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले में जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बैंक के शाखा प्रबंधक विशाल हरिदास इंदुरकर ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 

चोरों के मंसूबे हुए फेल

 शिकायत के अनुसार, 4 अगस्त की सुबह 3 से 4 बजे के बीच चार अज्ञात लोगों ने बैंक की एटीएम मशीन को रस्सी से महिंद्रा थार में बांध दिया और एटीएम को उखाड़ने की कोशिश की। चोरों ने  पेचकस से एटीएम का कवर खोलने की भी कोशिश की और केबिन में लगे कैमरे तोड़ दिए। लेकिन चोर ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाए, इसलिए वे तुरंत भाग गए। बैंक को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया।

यहां देखें वीडियो

चोरों ने पेचकस से एटीएम खोलने की कोशिश की

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना शाहनूरवाड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम बूथ पर सोमवार तड़के तीन से चार बजे के बीच हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चार लोग एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) में आए और पीले रंग की बेल्ट से एटीएम को एसयूवी से बांध दिया। उन्होंने वाहन की मदद से एटीएम को खींचने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। उन्होंने बताया कि चोरों ने एटीएम कक्ष के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और नकद निकालने वाली मशीन को पेचकस की मदद से खोलने की कोशिश की, पर उसमें भी नाकाम रहने पर वहां से भाग गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।