1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा गोविंदा के अफेयर की चर्चाओं से परेशान हुईं बेटी टीना, सवाल पूछे जाने से हुईं नाराज, 'थैंक यू' कहकर बढ़ीं आगे

पापा गोविंदा के अफेयर की चर्चाओं से परेशान हुईं बेटी टीना, सवाल पूछे जाने से हुईं नाराज, 'थैंक यू' कहकर बढ़ीं आगे

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 04, 2026 11:34 am IST,  Updated : Oct 04, 2026 11:34 am IST

गोविंदा का नाम पिछले कई दिनों से उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में टीना आहूजा से भी एक इवेंट के दौरान इन रूमर्स पर सवाल किया गया, जिसे लेकर टीना नाराज हो गईं।

tina ahuja- India TV Hindi
गोविंदा, कोमल रानी और टीना आहूजा। Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI/@TINA.AHUJA

गोविंदा जल्दी ही दो नई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी प्रोफेशनल नहीं, निजी जिंदगी हर तरफ चर्चा में बनी हुई है। सुनीता आहूजा कई बार सीधे तौर पर तो कई बार इशारों में गोविंदा पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर होने के आरोप लगा चुकी हैं, लेकिन गोविंदा हमेशा सुनीता के आरोपों को खारिज करते आए हैं। पिछले कुछ दिनों से गोविंदा का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। हर जगह दोनों साथ-साथ नजर आते हैं। पिछले दिनों गोविंदा, कोमल के साथ लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भी गए थे। इस मुद्दे में कश्मीरा शाह से लेकर दिव्या खोसला तक अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं, लेकिन जब गोविंदा  और सुनीता आहूजा की बेटी टीना से गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर सवाल पूछा गया तो वह नाराज हो गईं।

गोविंदा के अफेयर की चर्चा से परेशान हुईं टीना

हाल ही में टीना आहूजा एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां उनसे गोविंदा के कथित अफेयर को लेकर सवाल किया गया। सवाल सुनते ही टीना नाराज हो गईं। टीना से इवेंट में एक रिपोर्टर ने पूछा- 'आपके परिवार में इन दिनों बहुत सी सारी चीजें चल रही हैं। कोमल रानी भी इंस्टाग्राम पर आपके मम्मी-पापा के लिए कुछ न कुछ लिख रही हैं।' रिपोर्टर अपना सवाल कम्प्लीट कर पाता, इससे पहले ही टीना का पारा हाई हो गया और उन्होंने साफ तौर पर इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया।

क्या बोलीं टीना आहूजा?

रिपोर्टर का सवाल सुनते ही टीना माइक के सामने से हट गईं और कहा- 'यहां सिर्फ इसी के बारे मे बात की जाए... थैंक यू।' इतना कहकर टीना आहूजा सवाल का जवाब दिए बिना ही आगे बढ़ गईं। इस दौरान भले ही टीना के चेहरे पर मुस्कान थी, लेकिन जिस तरह वह जवाब देकर आगे बढ़ीं, उससे साफ है कि वह इन रूमर्स के बारे में बात नहीं करना चाहतीं। टीना के इस रुख से साफ होता है कि वह अपने माता-पिता के बीच चल रहे विवाद पर सार्वजनिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हैं। इससे पहले भी उन्होंने कभी इस मुद्दे पर बात नहीं की है और जब उनसे ये सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर ये बात साफ कर दी है कि वह इस मामले पर बात करने क ोलेकर सहज नहीं हैं।

विवादों में गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी

इन दिनों गोविंदा की 40 साल की शादी विवादों से घिरी है। गोविंदा का नाम उनकी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार से जोड़ा जा रहा है। खुद सुनीता भी इशारों-इशारों में ये बात कह चुकी हैं। हाल ही में गोविंदा लालबाग चा राजा के दर्शन के लिए भी कोमल के साथ ही गए थे, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल होने लगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद आरोपों का दौर भी शुरू हो गया। ऐसे में कोमल ने साफ किया कि गोविंदा के साथ उनकी जो भी अपीयरेंस हैं, वह सिर्फ प्रोफेशन है और उनकी अपकमिंग फिल्म से जुड़ी हैं।

ये भी पढ़ेंः कृष्णा-कश्मीरा संग सुनीता आहूजा की पार्टी, बेबी पिंक ग्लिटरी आउटफिट पहने स्टाइलिश लुक में आईं नजर, साथ दिखे यशवर्धन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।