1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने थामा जया बच्चन का हाथ, खिलखिला चेहरा और आंखों में दिखी चमक, देखकर बोले लोग- 'ये हंसती भी हैं?'

अमिताभ बच्चन ने थामा जया बच्चन का हाथ, खिलखिला चेहरा और आंखों में दिखी चमक, देखकर बोले लोग- 'ये हंसती भी हैं?'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 03, 2026 06:38 pm IST,  Updated : Oct 03, 2026 06:38 pm IST

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन हाल ही में गीतकार गुलजार की एक बुक लॉन्च इवेंट में शामिल हुए, जहां जया बच्चन का खुशमिजाज और खिलखिलाता चेहरा देखने को मिला। उनका ये अंदाज अब हर तरफ चर्चा में है।

jaya bachchan- India TV Hindi
गुलजार की नई बुक लॉन्च में अमिताभ बच्चन संग पहुंचीं जया बच्चन। Image Source : INSTAGRAM/@VIRALBHAYANI

जया बच्चन आमतौर पर पैपराजी और कैमरों से दूरी बनाकर ही चलती हैं। कई बार उन्हें पैपराजी की मौजूदगी पर नाराजगी जाहिर करते देखा गया है। कभी फ्लैश को लेकर तो कभी आवाजों को लेकर वह पैप्स पर भड़क उठती हैं। लेकिन, हाल ही में जब जया बच्चन, अमिताभ बच्चन के साथ मुंबई में आयोजित गीतकार गुलजार की नई बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचीं तो उनका अंदाज बिलकुल अलग था। इवेंट के दौरान जया बच्चन खुश और हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही थीं और उनका ऐसा अंदाज कम ही देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन उन्हें स्टेज पर आने के लिए हाथ देते हैं और इसके बाद जब जया बच्चन मुड़ती हैं तो काफी खिलखिलाती हुई नजर आती हैं। जया बच्चन का यही अंदाज अब सुर्खियों में है और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

गुलजार के बुक लॉन्च इवेंट में अमिताभ बच्चन संग पहुंचीं जया बच्चन

जया बच्चन, दिग्गज गीतकार गुलजार के बुक लॉन्च में अमिताभ बच्चन के साथ शामिल हुईं। इस दौरान वह सफेद रंग के सूट में दिखाई दीं और बिग बी सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ नीले रंग की जोधपुरी जैकेट पहने नजर आए। जैसे ही जया बच्चन स्टेज की तरफ बढ़ती हैं, बिग बी उन्हें स्टेज पर आने के लिए अपना हाथ देते हैं। इस दौरान गुलजार भी स्टेज पर मौजूद थे। जैसे ही जया स्टेज पर आईं और मुड़ीं उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल थी और उन्हें यूं हंसता-मुस्कुराता देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी।

छा गया जया बच्चन का हंसमुख अवतार 

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी जया बच्चन का ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें जया बच्चन, अमिताभ बच्चन को गुलजार के साथ तस्वीरें खिंचवाते देखा जा सकता है। इसी दौरान गुलजार साहब कोई बात कहते हैं और जया बच्चन की हंसी छूट जाती है। अमिताभ बच्चन भी खुद को रोक नहीं सके और मुस्कुराने लगे। इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- 'जया जी मुस्कुराती भी हैं?' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'क्या मैं जो देख रही हूं, वो सच है... जया जी हंस रही हैं?' एक अन्य ने लिखा- 'जया जी को यूं हंसते देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। मेरी ऑल टाइम फेवरेट।'

अमिताभ बच्चन को लगी चोट

इस इवेंट में अमिताभ बच्चन की मौजूदगी पर भी सबकी नजर रही। दरअसल, हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 18 के हालिया एपिसोड में बिग बी ने बताया था कि केबीसी की शूटिंग के दौरान वह फिसल गए थे, जिससे उनके बाएं पैर के घुटने में चोट लगी है। इस चोट के बावजूद बिग बी 2 अक्टूबर को आयोजित गुलजार के बुक लॉन्च इवेंट में पहुंचे और बिना किसी सहारे के चलते-फिरते दिखाई दिए। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्दी ही नाग अश्विन की 'कल्कि 2' और कोर्टरूम थ्रिलर 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे। वहीं जया बच्चन विकास बहल की 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ में दिखाई देंगी।

ये भी पढ़ेंः 'किसी को नहीं छोड़ूंगा', जाह्नवी कपूर संग मॉर्फ्ड AI वीडियो देख Jr NTR का पारा हुआ हाई, बोले- 'ये घिनौना और शर्मनाक है'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।