1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मालिक ने नौकरी से निकाला तो गुस्साए नौकर ने गैराज में खड़ी 22 बाइक्स में लगा दी आग, VIDEO आया सामने

मालिक ने नौकरी से निकाला तो गुस्साए नौकर ने गैराज में खड़ी 22 बाइक्स में लगा दी आग, VIDEO आया सामने

 Reported By: Yogendra Tiwari,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Oct 02, 2026 08:38 pm IST,  Updated : Oct 02, 2026 08:39 pm IST

नागपुर में मालिक ने जॉब से निकाल दिया तो इससे नाराज नौकर ने गैराज में खड़ी 22 बाइक्स को आग के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें शख्स आगजनी करता हुआ दिख रहा है।

Nagpur Garage Fire- India TV Hindi
नागपुर में गैराज में खड़ी बाइक्स में लगाई आग। Image Source : REPORTERS INPUT

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी से निकालने पर नौकर ने कथित रूप से गैराज में खड़ी 22 बाइक्स को जला दिया। नागपुर के सान्याल नगर स्थित देवेश होंडा गैराज में बीती रात आगजनी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक कर्मचारी ने गैराज में खड़ी करीब 22 बाइक्स को आग के हवाले कर दिया।

CCTV फुटेज में आग लगाता नजर आया आरोपी

आग की चपेट में आने से कई वाहनों के नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। इस पूरी घटना का वीडियो CCTV में हो गया है, जिसमें आरोपी आगजनी करते हुए नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कपिल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, आगजनी के पीछे की पूरी वजह और नुकसान का आकलन पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

वीडियो में नजर आईं जली हुईं बाइक्स

आग की घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खाक हो चुकीं बाइक्स नजर आ रही हैं। वीडियो में कुछ बाइक्स आधी जली हुई भी दिखाई दे रही हैं। इस घटना में गैराज मालिक का बड़ा नुकसान हुआ है। आरोपी पुलिस की तलाश कर रही है।

हाल में छत्रपति संभाजीनगर में हॉस्पिटल में लगी थी आग

इससे पहले, छत्रपति संभाजीनगर में हॉस्पिटल के NICU वार्ड में भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी। गनीमत रही कि समय रहते 9 नवजात बच्चों को बचा लिया गया था। नवजात बच्चों के रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया था। बताया गया था कि एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। आग लगते ही हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई। फिर, एनआईसीयू में एडमिट 9 नवजात बच्चों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे हॉस्पिटल्स में शिफ्ट किया गया था।

फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने पहुंचकर बुझाई थी आग

खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और लगभग 10 से 15 मिनट की परेशानी के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। सभी 9 नवजात बच्चों को घाटी अस्पताल, एमजीएम अस्पताल और संजीवनी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। वक्त रहते आग को बुझाने और बच्चों को सेफली निकालने से बड़ी दुर्घटना टल गई थी।

ये भी पढ़ें- पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर ट्रक में लग गई भीषण आग, मौके पर मच गई अफरातफरी, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।