A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नीतीश के करीबी मंत्री के रोने की नकल करने लगे RJD प्रवक्ता, कहा-'घड़ियाली आंसू बहा रहे'

नीतीश के करीबी मंत्री के रोने की नकल करने लगे RJD प्रवक्ता, कहा-'घड़ियाली आंसू बहा रहे'

राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति यादव आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी के रोने की नकल करने लगे और कहा कि वे घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

Shakti yadav- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT शक्ति यादव

पटना:  विधान परिषद से नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी भावुक होकर रोने लगे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसके बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति यादव ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि अशोक चौधरी जैसे लोग नीतीश के इस्तीफे पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शक्ति यादव अशोक चौधरी के रोने की नकल भी करने लगे।

इनका रोने का रिकॉर्ड रहा है

शक्ति यादव ने कहा कि अशोक चौधरी जैसे लोग केवल घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। उनका रिकॉर्ड रहा है कभी मुजफ्फरपुर में कभी पटना में, फिर अब घर रो रहे हैं। यह कोई रोना है..  यह तो अभिनय है।

आप भी इस्तीफा देते तो समझते की दर्द है

शक्ति यादव ने आगे कहा कि नीतीश जी ने इस्तीफा दिया तो आप भी दे देते, तब समझते आपको भी दर्द है। लेकिन अंदर-अंदर तो  गुब्बारा फूट रहा है और ऊपर से सबकुछ दिखावटी है। यह संदेश तो जेडीयू के समर्थकों में चला गया कि कौन कौन नीतीश जी को हटाना चाह रहा था? शक्ति यादव ने कहा कि पिछले 3 साल से script लिखा जा रहा था ।

अशोक चौधरी के रोने का वीडियो

बता दें कि नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित होने के बाद विधान पार्षद के पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले से अशोक चौधरी बेहद भावुक होकर रोने लगे। वायरल वीडियो में वे एक कमरे में सोफे पर बैठे हुए हैं और उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे हैं। वे बार-बार अपने आंसू पोछते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने से ऐसा जाहिर हो रहा है कि वे इस घटना से काफी भावुक हो गए।