1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बक्सर से आई दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

बक्सर से आई दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

बक्सर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर अपने पति की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी है। जानें पूरा मामला।

बक्सर से आई दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बक्सर से आई दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 

कहां का मामला
यह पूरा मामला बक्सर जिले का डुमरांव अनुमंडल के वासुदेव थाना क्षेत्र का है। बक्सर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मृतक की पत्नी ममता देवी और उसके कथित प्रेमी अरविंद कुमार को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बक्सर हेड क्वार्टर डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि प्रेमी के संग शादी करने की राह में बाधा बनने पर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

नहर में फेंका शव
पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद दोनों आरोपितों ने शव को गांव के पास नहर में फेंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके। शव बहते हुए कुलमनपुर गांव के समीप नहर में पहुंच गया, जहां 21 जुलाई को बरामद हुआ था।

 

इस तरह हुआ प्रेम

मृतक का नाम वीरेंद्र सिंह है ,जो रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र सिंह और अरविंद सिंह आपस में घनिष्ठ मित्र हुआ करते थे। और एक दूसरे के घर आया जाया करते थे। इस दौरान वीरेंद्र सिंह की पत्नी ममता देवी और अरविंद कुमार के बीच प्रेम संबंध बन गया। प्रेम परिवान चढ़ने के साथ-साथ ममता और अरविंद शादी करना चाहते थे। लेकिन वीरेंद्र सिंह रास्ते में बाधा बन रहे थे। पुलिस ने अपना अनुसंधान में बताया कि दोनों ने मिलकर धारदार हथियार से वीरेंद्र सिंह की हत्या कर दी और सच छुपाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया। बताया जा रहा है ममता देवी पहले से दो बच्चियों और एक बच्चे की मां है।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक वीरेंद्र कुमार अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गया है। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

(रिपोर्ट - गिरीशंकर)