1. Hindi News
  2. बिहार
  3. थानेदार की बेवफाई से टूटी युवती, शादी का भरोसा देकर 8 साल तक बनाए रखा संबंध, फिर दूसरी लड़की से गुपचुप रचा ली शादी

थानेदार की बेवफाई से टूटी युवती, शादी का भरोसा देकर 8 साल तक बनाए रखा संबंध, फिर दूसरी लड़की से गुपचुप रचा ली शादी

आरोपी ने लगातार शादी का वादा किया। युवती को भरोसा में लेकर उसके साथ संबंध बनाए रखा। लेकिन 9 मार्च को राहुल ने गुपचुप किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली।

सीतामढ़ी के बैरगनिया में तैनात थानाध्यक्ष पर आरोप- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सीतामढ़ी के बैरगनिया में तैनात थानाध्यक्ष पर आरोप

बिहार की राजधानी पटना से प्यार, भरोसा और रिश्ते को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पटना के पटेल नगर में रहने वाली एक युवती ने अपने प्रेमी राहुल कुमार पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि बैरगनिया में तैनात थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने करीब 8 साल तक उससे शादी का वादा कर संबंध बनाए रखा, लेकिन 9 मार्च को चुपचाप किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली।

पीड़िता के अनुसार, जब उसे इस शादी की जानकारी मिली तो वह पूरी तरह टूट गई। उसने आरोप लगाया कि इतने लंबे समय तक रिश्ते में रखने के बाद युवक ने अचानक उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल कुमार फिलहाल सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में थानाध्यक्ष (SHO) के पद पर तैनात है।

Image Source : Reporter Inputयुवती ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल 

मामले में एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें थाना प्रभारी और उनकी कथित प्रेमिका साथ नजर आ रहे हैं। न्याय की मांग को लेकर पीड़िता ने सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक (SP) को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

"न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी"

इसके अलावा, पटना के शास्त्री नगर थाना में भी इस मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पीड़िता का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह अपनी लड़ाई जारी रखेगी। फिलहाल, इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

(रिपोर्ट- सौरभ)

ये भी पढ़ें-

"बेटी गुस्से में पिता पर रेप का आरोप लगाए, यह कल्पना करना भी कठिन", बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई उम्रकैद पर मुहर

अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका टीम पर हुआ पथराव, JCB के कांच फूटे; VIDEO आया सामने