A
Hindi News बिहार Sitamarhi Election Result 2025: सीतामढ़ी में बीजेपी के सुनील कुमार जीते, आरजेडी उम्मीदवार की हुई हार

Sitamarhi Election Result 2025: सीतामढ़ी में बीजेपी के सुनील कुमार जीते, आरजेडी उम्मीदवार की हुई हार

Sitamarhi Bihar Election Results 2025: बिहार की सबसे हॉस सीट्स में से एक सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। यहां बीजेपी के सुनील कुमार ने जीत हासिल की है। वहीं, आरजेडी उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहे।

sitamarhi assembly seat- India TV Hindi Image Source : INDIA TV सीतामढ़ी विधानसभा सीट

सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू ने जीत हासिल की है। उन्होंने आरजेडी के सुनील कुमार को 5562 वोट से हराया। सुनील कुमार पिंटू को कुल 104226 वोट मिले। वहीं, आरजेडी उम्मीदवार को 98664 वोट मिले। सीतामढ़ी सीट पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनी हुई थी। बिहार में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी और आरजेडी, कांग्रेस गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला रहा। जनसुराज पार्टी ने भी मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश की।

सीतामढ़ी से 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुनील कुमार पिंटू, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुनील कुमार मुख्य उम्मीदवार थे। यहां पर 11 नवंबर को वोट डाले गए थे। पिछले चुनाव में यहां पर बीजेपी और आरजेडी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। अब यह सीट बीजेपी के खाते में हैं।

सीतामढ़ी में कौन-कौन थे उम्मीदवार?

बिहार की सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर 13 उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। इनमें प्रमुख रूप से बीजेपी के टिकट पर सुनील कुमार पिंटू, राजद से सुनील कुमार, बसपा से राज नारायण साह, लोक दल से पूजा आर्या, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से उपेंद्र साहनी के बीच टक्कर थी। निर्दलीय उम्मीदवार भी सीतामढ़ी से चुनाव लड़े।

पिछले चुनाव के नतीजे

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में सीतामढ़ी सीट से बीजेपी उम्मीदवार मिथिलेश कुमार ने जीत दर्ज की थी। मिथिलेश कुमार को कुल 90,236 वोट मिले थे जबकि आरजेडी के उम्मीदवार सुनील कुमार को इस सीट पर कुल 78,761 वोट प्राप्त हुए। हार-जीत का अंतर 11475 वोटों का रहा। 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आरजेडी को सफलता मिली थी। आरजेडी के सुनील कुमार ने बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू को हरा दिया था। आरजेडी उम्मीदवार सुनील कुमार को कुल 80,827 वोट हासिल हुए जबकि बीजेपी के सुनील कुमार पिंटू को कुल 66053 मिले। हार-जीत का अंतर 14,774 वोटों का रहा।