A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सोनपुर: एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, पंकज सिंह और विनय सिंह के समर्थक भिड़े

सोनपुर: एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, पंकज सिंह और विनय सिंह के समर्थक भिड़े

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यकर्ता एक-दूसरे पर कुर्सियों फेंक रहे हैं और सभा के दौरान जमकर बवाल हुआ। ऐसे में मंत्री ने मामले को शांत कराया।

NDA Worker Clash- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT एनडीए कार्यक्रता सम्मेलन में हंगामा

बिहार के सारण जिले में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान दो नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। सोनपुर में भाजपा नेता पंकज सिंह और पूर्व विधायक विनय सिंह के समर्थकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई और कुर्सियां चलीं। अंत में मंत्री ने मामले को शांत कराया। घटना सोनपुर में हुई और अब इसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। रविवार को सोनपुर में आयोजित कार्यक्रम में जमकर अफरा तफरी मच गई। ऐसे में मामला शांत करना के लिए मंत्री को आगे आना पड़ा।

मामला गंगाजल स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन का है, जहां बड़ी संख्या में एनडीए के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता जुटे थे। इसी बीच अचानक विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होने लगी और कुर्सियां तक चल गईं।

तनावपूर्ण रहा माहौल

जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता पंकज सिंह और पूर्व विधायक विनय सिंह के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। बहस धीरे-धीरे तीखी नोकझोंक में बदल गई और देखते ही देखते कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान हाथापाई के साथ ही कुर्सियां भी फेंकी जाने लगीं। कुछ देर तक माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण रहा और मैदान में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में करने की कोशिश की। इसी दौरान राज्य सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने मंच से माइक पर अनाउंस कर दोनों पक्षों के समर्थकों को शांत कराया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी।

टिकट को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी को लेकर पंकज सिंह और विनय सिंह दोनों ही लंबे समय से सक्रिय हैं। इसी राजनीतिक खींचतान के कारण उनके समर्थक आमने-सामने आ गए।

(सोनपुर से बिपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

पटना: कुत्ते के भौंकने पर मालिक को मारी गोली, रिश्ते में चचेरा भाई लगता था, परिजनों ने हत्यारे को भी जमकर पीटा

लालू परिवार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं! अब रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पर लिखा ये पोस्ट