1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना: कुत्ते के भौंकने पर मालिक को मारी गोली, रिश्ते में चचेरा भाई लगता था, परिजनों ने हत्यारे को भी जमकर पीटा

पटना: कुत्ते के भौंकने पर मालिक को मारी गोली, रिश्ते में चचेरा भाई लगता था, परिजनों ने हत्यारे को भी जमकर पीटा

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 22, 2025 10:57 am IST,  Updated : Sep 22, 2025 10:57 am IST

आरोपी शराब के नशे में घर आया था। उसके पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई का कुत्ता उस पर भौंका तो लड़ाई करने लगा। इसके बाद उसके भाइयों ने ही उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर उसने गोली मारकर हत्या कर दी।

Patna Murder Accused- India TV Hindi
लहूलुहान आरोपी को अस्पताल ले जाती पुलिस Image Source : REPORTER INPUT

बिहार की राजधानी पटना में कुत्ते के भौंकने से शुरू हुआ विवाद इतना बड़ा हो गया कि युवक ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात फतुहा थाना क्षेत्र में हुई। युवक की हत्या के बाद परिजनों ने आरोपी युवक को भी जमकर पीटा। गोली मारने वाले बदमाश की स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। पूरा मामला पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मालबीघा का है। जहां कुत्ते के भौंकने से शुरु हुए विवाद में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। 

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने अपने चचेरे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फतुहा थाना क्षेत्र के माल बीघा गांव में रविवार की देर रात्रि धीरज कुमार का कुत्ता अपने बगल के पड़ोसी पप्पू कुमार को देखकर भौंकने लगा। जिसको लेकर पप्पू और धीरज के विवाद हो गया। इतने में पप्पू ने पिस्टल से अपने चचेरे भाई धीरज पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर बेहोश हो गया और गिर गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने हत्यारे को पीटकर बेहोश किया

युवक की मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने पप्पू को पड़कर जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। पुलिस के सामने ही पप्पू की पिटाई होते रही। इस घटना के सूचना मिलते ही दोनों घायलों को फतुहा पुलिस द्वारा सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने धीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पप्पू को प्राथमिक उपचार कर पटना पीएमसीएच भेज दिया। जब घायल पप्पू को एंबुलेंस से पटना भेजने के लिए पुलिस एंबुलेंस पर चढ़ा रही थी तो मृतक के परिजन ने पप्पू को एंबुलेंस को ले जाने से रोकने लगे, जिसको लेकर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ।

पुलिस का बयान

फतुहा एसडीपीओ अवधेश कुमार ने बताया है कि शराब के नशे में पप्पू कुमार घर आया था। पड़ोसी धीरज के कुत्ते भौंकने के बाद दोनों में विवाद हो गया। धीरज कुमार और दो-तीन भाई मिलकर पप्पू कुमार के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद पप्पू घर से पिस्टल निकाल कर लाया और धीरज को गोली मार दी। इससे धीरज की मौत हो गई। इसके बाद धीरज के परिजनों ने पप्पू कुमार की जमकर पिटाई की। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पप्पू को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

(पटना से बिट्टू कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

लालू परिवार के अंदर सब कुछ ठीक नहीं! अब रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पर लिखा ये पोस्ट

"राहुल गांधी पप्पू हैं, पप्पू की तरह बात करते हैं", बोले बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।