1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: पूर्व BJP एमएलसी के भांजे हर्ष सिंह के हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, सोनू यादव को पुलिस ने किया ढेर

बिहार: पूर्व BJP एमएलसी के भांजे हर्ष सिंह के हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, सोनू यादव को पुलिस ने किया ढेर

Siwan के हर्ष सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोनू यादव को ढेर कर दिया है। पुलिस ने उसे रविवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। जानें पूरा मामला।

Harsh Singh murder case- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT सिवान के हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को पुलिस ने ढेर किया।

Bihar Siwan Encounter News: बिहार के Siwan में हुए हर्ष सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी सोनू यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है। आज (रविवार को) सुबह हुई इस कार्रवाई को पुलिस के अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त रुख का अहम हिस्सा माना जा रहा है। जानें BJP के पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह के हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में कैसे ढेर किया।

हर्ष सिंह की गोली मारकर की थी हत्या

बता दें कि बीते 29 अप्रैल को सिवान में हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने BJP नेता Manoj Singh के भांजे हर्ष सिंह पर गोली चला दी थी। इस घटना के वक्त, हर्ष सिंह के पिता भी उनके साथ थे। इस अटैक में हर्ष सिंह की मौके पर ही जान चली गई थी, जबकि उनके पिता को गंभीर चोट आई थी। हर्ष सिंह और आरोपियों का विवाद, गाड़ी सट जाने के बाद शुरू हुआ था।

हर्ष हत्याकांड को कैसे दिया था अंजाम

सिवान में BJP के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के बहनोई और उनके भांजे को बदमाशों ने शहर के आन्दर ढाला ओवर ब्रिज पर गोली मार दी थी, जिसमें हर्ष सिंह की मौत हो गई थी। वहीं, चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था।

सोनू यादव पर था 25 हजार का इनाम

इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल था। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें आरोपी, फायरिंग करते हुए नजर आ रहा था। बिहार पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से लेते हुए इलाके में लगातार छापेमारी शुरू की। फिर इसी क्रम में पुलिस ने हुसैनगंज के सरेया गांव में मुख्य आरोपी सोनू यादव को रविवार सुबह एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बता दें कि सोनू यादव पर पहले से भी 25 हजार रुपये का पुलिस ने इनाम रखा हुआ था। सोनू यादव पर 10 से ज्यादा आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज थे।

वारदात में इस्तेमाल कार भी हुई बरामद

बिहार पुलिस ने जांच के दौरान घटना में प्रयोग हुई कार को भी बरामद कर लिया है। साथ ही, उसके ड्राइवर सुनील यादव को भी अरेस्ट किया है। बाद में, उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने एक अन्य आरोपी छोटू यादव को भी एनकाउंटर में जख्मी किया था। पुलिस का कहना है कि इस केस में शामिल बाकी आरोपियों की खोज भी की जा रही है। उनकी टीम जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी। बिहार पुलिस का दावा है कि अपराधियों के खिलाफ उनका यह ऑपरेशन आगे भी चलता रहेगा। दोषी चाहे कोई भी हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

(इनपुट- कैलाश)

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात, शख्स ने की पत्नी और 4 बच्चों की हत्या, खुद भी की सुसाइड की कोशिश; हुई थी लव मैरिज