A
Hindi News बिहार '12 साल से रिलेशनशिप में हूं', लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने किया बड़ा ऐलान, गर्लफ्रेंड के साथ शेयर की तस्वीर

'12 साल से रिलेशनशिप में हूं', लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने किया बड़ा ऐलान, गर्लफ्रेंड के साथ शेयर की तस्वीर

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा किया. तेजप्रताप यादव ने स्वीकार किया है कि मैं अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ 12 सालों से रिलेशनशिप में हूं।

अनुष्का यादव और तेज...- India TV Hindi Image Source : TEJ PRATAP YADAV FB अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने नए रिलेशनशिप का ऐलान कर दिया है। तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि वे अनुष्का यादव नाम की एक लड़की के साथ 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं। तेजप्रताप ने अनुष्का के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है। 

फेसबुक पर तेज प्रताप यादव ने किया ये ऐलान

तेजप्रताप यादव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा,''मैं तेज प्रताप यादव और  मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं हमलोग पिछले 12 सालों से एक relationship में रह रहें हैं l मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था, पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं। इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं.. आशा करता हू आप लोग मेरी बातों समझेंगे''। 

 Image Source : tej pratap yadav FBतेज प्रताप यादव के साथ अनुष्का यादव

पहली बार तेज प्रताप ने निजी जीवन को लेकर किया खुलासा

तलाक के बाद यह पहली बार है कि तेज प्रताप यादव ने शनिवार को अपने निजी जीवन के बारे में सार्वजनिक रूप से खुलासा करते हुए कहा कि वह पिछले 12 सालों से अनुष्का यादव नाम की महिला के साथ रिलेशनशिप में हैं। सोशल मीडिया पर तेज प्रताप ने दोनों की एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ एक नोट भी है।

तेज प्रताप की 2018 में हुई थी शादी
 
बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बेटे तेज प्रताप यादव की शादी 2018 में आरजेडी के तत्कालीन विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई थी। हालांकि, कुछ ही महीनों बाद दोनों में खटास आ गई और विवादों के चलते दोनों अलग हो गए। उनका तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है।

तेज प्रताप का दावा- हैक करके सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट

वहीं, मीडिया में खबर चलने के बाद तेज प्रताप ने एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरे तश्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालो को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने सुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें।