1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मोतिहारी में अवैध वसूली कर रहे दो सिपाही गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल

मोतिहारी में अवैध वसूली कर रहे दो सिपाही गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दो सिपाहियों को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मोतिहारी में अवैध वसूली कर रहे दो सिपाही गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मोतिहारी में अवैध वसूली कर रहे दो सिपाही गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दो सिपाहियों को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

कहां का मामला
नगर थाना बाइक सेल में प्रतिनियुक्ति दो सिपाही को अवैध पैसा वसूली मामला में ग्रामीणों ने पकड़ा और पिटाई कर दी। इसके बाद डायल 112 रघुनाथपुर थाना को सौप दिया। जिसके बाद दोनों सिपाही पर रघुनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है। मोतिहारी SP आवास के पीछे स्थित मजुराहा गॉव स्थित जगदीश चौक पर वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करते दो सादे लिबास में सिपाही को मुहल्ले के लोगों ने पकड़ा। पकड़े गए दोनों युवक अपने आप को पुलिसकर्मी बता रहे थे। नगर थाना में पदस्थापित बाइक सेल सिपाही सादे लिवास में बीते एक सप्ताह से शाम के वक्त रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के मजुराहा गॉव स्थित जगदीश चौक पर बाइक सवार को रोक हेलमेट व अन्य कागजात के नाम पर वसूली का खेल कर रहा था। शुक्रवार की शाम ग्रामिणों ने अवैध वसूली करते नगर थाना के सादे लिवास में दोनों बाइक सेल सिपाही को पकड़ रघुनाथपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले में मोतीहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने त्वरित करवाई करते हुए मोतिहारी सदर 01 डीएसपी दिलीप कुमार को जांच का निर्देश दिया है। जांच में दोनों सिपाही के द्वारा सादे लिबास में थाना क्षेत्र से बाहर अवैध वसूली का आरोप सही पाया गया। इसके बाद दोनों सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रघुनाथपुर थाना में दोनों सिपाही पर प्राथमिक दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है। 

डीएसपी ने कही ये बता
मोतिहारी सदर 01 डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया है कि नगर थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ इलाके में बाइक चोरी को लेकर बाइक सेल बनाई गई थी जिसमें दोनों पुलिसकर्मी की तैनाती की गई थी। दोनों सिपाही नगर थाना के बाइक सेल में पदस्थापित अपने थाना क्षेत्र चालक दूसरे थाना क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों में लोगों को सिविल निवास में वाहन चेकिंग के नाम पर पैसा वसूली कर रहे थे। ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई जिसकी जांच की गई 8 सितंबर 2026 को ऑनलाइन पेमेंट इनके द्वारा प्राप्त किया गया है, साथ ही अन्य कई साक्ष्य प्राप्त हुआ जिसकी जानकारी मोतिहारी के बरिय पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को दी गई। इसके बाद निर्देश पर रघुनाथपुर थाना के द्वारा दोनों सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।  

(रिपोर्ट - अरविन्द कुमार)