A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. उपेंद्र कुशवाहा ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट

उपेंद्र कुशवाहा ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर चार उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह सीटें मिली हैं।

उपेंद्र कुशवाहा- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI) उपेंद्र कुशवाहा

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA गठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। अब सभी सहयोगी पार्टियां अपनी-अपनी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर रही हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (राष्ट्रीय लोक मोर्चा- RLM) को छह सीटें मिली हैं। उन्होंने बुधवार रात को पहली लिस्ट जारी करते हुए चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं, बाजपट्टी और पारु सीट के लिए प्रत्याशियों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।  

जिन 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

  1. मधुबनी- माधव आनंद
  2. उजियारपुर- प्रशांत कुमार पंकज
  3. सासाराम- श्रीमति स्नेहलता
  4. दिनारा- अलोक कुमार सिंह

बता दें कि NDA गठबंधन में बीजेपी और जेडीयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव रही हैं। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। जबकि RLM को 06 और HAM को भी 06 सीटें मिली हैं।

दो चरणों में होगा बिहार चुनाव

2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली पार्टी जेडीयू ने 115 सीट पर और भाजपा ने 110 सीट पर चुनाव लड़ा था, जबकि पासवान की पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा था। यह पहली बार है कि जेडीयू किसी विधानसभा चुनाव में बीजेपी से अधिक सीट पर चुनाव नहीं लड़ रही है।

बता दें कि बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। इस बीच, बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बिहार में इस बार दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 06 नवंबर को जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को चुनाव होगा। 14 नवंबर को मतदान के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

बिहार चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी, तेजस्वी यादव के खिलाफ इस नेता को बनाया उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनाव: NDA ने दिखाई तेजी, ओवैसी ने भी ठोकी ताल, जानें क्या है महागठबंधन का हाल