A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के फाइनल होने पर क्या बोले तेज प्रताप यादव? उम्मीदवारों की घोषणा पर भी दिया बड़ा बयान

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के फाइनल होने पर क्या बोले तेज प्रताप यादव? उम्मीदवारों की घोषणा पर भी दिया बड़ा बयान

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा दल चुनाव लड़ेगा और उम्मीदवारों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

Tej Pratap Yadav- India TV Hindi
Image Source : TEJ PRATAP YADAV/X तेज प्रताप यादव

पटना: बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने बताया है कि बिहार में 2 फेस में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमें पहले फेज में 6 नवंबर और दूसरे फेज में 11 नवंबर  को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। अब चुनाव की तारीखों को लेकर जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है।

तेज प्रताप ने क्या कहा?

बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा, "जनशक्ति जनता दल इसका सामना करेगा और चुनाव लड़ेगा। उम्मीदवारों की घोषणा अगले दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।"

पटना मेट्रो के उद्घाटन पर क्या कहा?

पटना मेट्रो के उद्घाटन पर तेज प्रताप ने कहा, "मीठापुर में जमीन धंस गई। इसलिए देखना होगा कि यह कैसी मेट्रो है। लोग डर जाएंगे, कोई इसमें चढ़ेगा ही नहीं।"

हालही में तेजस्वी से हुए थे गुस्सा

तेज प्रताप यादव अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालही में वह अपने छोटे भाई आर RJD नेता तेजस्वी यादव के ऊपर गुस्सा हुए थे। दरअसल तेजस्वी ने एक बयान में कहा था कि तेज प्रताप यादव RJD में रहते हुए भी पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ प्रत्याशी खड़े करते रहे हैं। 

तेजस्वी के इस बयान पर तेज प्रताप यादव नाराज हो गए थे और उन्होंने कहा था कि "छोटे भाई हैं तो उनको समझना चाहिए, कौन राम है, कौन लक्ष्मण है। उनको मर्यादा देखना चाहिए, बड़े भाई का सम्मान करना चाहिए। खैर, इन चीजों पर मैं ध्यान नहीं दे रहा, वह जो भी कर रहे होंगे अपना बुद्धि और विवेक से कर रहे होंगे।"

तेजस्वी के सलाहकारों को भी लिया था आड़े हाथ

तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर जयचंदों का जिक्र किया था। उन्होंने तेजस्वी के इर्द-गिर्द मौजूद सलाहकारों पर भी हमला बोला था और कहा था, "हो सकता है जयचंद लोग उनको बोल रहे होंगे। अपना बुद्धि विवेक भी लोगों को इस्तेमाल करना चाहिए।"

गौरतलब है कि एक लड़की के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव को RJD से निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने नई पार्टी बना ली थी।