बिहार के सहरसा जिले से कानून-व्यवस्था और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक को लाठी और डंडों से सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने बदमाशों से बच्चों को न मारने का विरोध किया था। इससे भीड़ में मौजूद कुछ लोग विरोध करने वाले लड़के पर ही लाठी डंडो से ताबड़तोड़ हमला करने लगे और उसे तब तक पीटा गया जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। इस हिंसक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आस पास के इलाके में तनाव का माहौल है।
मेले की भीड़ ने युवक पर लाठी डंडों से किया हमला
बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में कल मुहर्रम मेले के दौरान एक युवक पर भीड़ ने एक साथ लाठी डंडो से धावा बोल दिया। इस भीड़ में मौजूद गुंडे बदमाशों ने युवक की तब तक पीटा जब तक वह बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिर गया।
बच्चों को बचाने में खुद की जान पर बन आई
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को सिमरी बख्तियारपुर के मेला ग्राउंड में सामान खरीदने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने छोटे बच्चों पर हाथ उठा दिया। इस दौरान, मेले में मौजूद एक युवक से बच्चों की पीताली देखी नहीं गयी और उसने इस कृत्य का विद्रोह किया। युवक ने उसने आगे बढ़कर इसका पुरजोर विरोध किया और बच्चों को मार खाने से बचाने की कोशिश की। जैसे ही उसने बच्चों के बचाव की कोशिश की भीड़ का एक हिस्सा उसके ऊपर टूट गया युवक पर ही लाठी डंडो से ताबड़तोड़ हमला करने लगे और उसे तब तक पीटा गया जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।
भीड़ में मौजूद लोग देखते रहे तमाशा
वीडियो में साफ रूप से देखा जा सकता है कि देखते ही देखते हमलावरों ने युवक पर लाठी, डंडों और यहां तक कि लोहे की छड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया। भीड़ युवक को तब तक पीटते रहे जब तक वह अधमरा होकर सड़क पर गिर नहीं गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि मेले में मौजूद बाकी लोग बस वीडियो बना रहे थे और तमाशा देख रहे थे। इस मामले में पुलिस का कहना है कि कोई आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
(रिपोर्ट- संजीव कुमार)
ये भी पढ़ें-
झुग्गी ठिकाना और एजेंट की मदद... गुरुग्राम में 13 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, सभी को किया जाएगा डिपोर्ट