1. Hindi News
  2. Brand Content
  3. धनतेरस पर Senco Gold लेकर आया Dhanteras Shagun ऑफर, गोल्ड ज्वेलरी पर भारी छूट से लेकर iPhone 18 Pro तक जीतने का मौका

धनतेरस पर Senco Gold लेकर आया Dhanteras Shagun ऑफर, गोल्ड ज्वेलरी पर भारी छूट से लेकर iPhone 18 Pro तक जीतने का मौका

Senco Gold & Diamonds ने ग्राहकों के लिए ‘धनतेरस शगुन’ ऑफर पेश किया है। इसके तहत गोल्ड ज्वेलरी पर हजारों रुपये की छूट, डायमंड ज्वेलरी पर डिस्काउंट और आकर्षक इनाम जीतने का मौका मिल रहा है।

सेनको गोल्ड एंड...- India TV Hindi
Image Source : SENCO GOLD OFFICIAL WEBSITE सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स लेकर आया 'धनतेरस शगुन' ऑफर

धनतेरस और दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है। भारतीय परंपरा में धनतेरस के दिन सोना, चांदी और आभूषण खरीदना समृद्धि, सौभाग्य और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ अवसर को और भी खास बनाने के लिए ज्वेलरी ब्रांड Senco Gold & Diamonds ने अपने ग्राहकों के लिए एक विशेष फेस्टिव ऑफर 'धनतेरस शगुन' की घोषणा की है। इसके तहत ग्राहकों को सोने की ज्वेलरी पर भारी डिस्काउंट, डायमंड की कीमत पर 36% तक की छूट और पुराने सोने को एक्सचेंज करने पर 0% कटौती का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं, ग्राहकों को लकी ड्रॉ के जरिए 1.20 करोड़ रुपये के सोने और iPhone 18 Pro जैसे इनाम जीतने का मौका भी मिलेगा।

गोल्ड ज्वेलरी पर 14,000 रुपये तक की छूट

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के इस ऑफर के तहत ग्राहक सोने की ज्वेलरी की खरीद पर प्रति 10 ग्राम 14,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। वहीं, नेचुरल डायमंड की कीमत पर 36% तक की छूट दी जा रही है। वहीं, अगर आपके पास पुराने सोने के गहने हैं और आप उन्हें बदलकर नए आभूषण खरीदना चाहते हैं, तो इस ऑफर में 0% कटौती का लाभ भी शामिल है। इसके अलावा, हर खरीदारी पर एक सुनिश्चित उपहार दिया जाएगा।

लकी ड्रॉ में सोना और iPhone 18 Pro जीतने का मौका

इस फेस्टिव ऑफर में ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ भी रखा गया है। इसमें 1.20 करोड़ रुपये के सोने और iPhone 18 Pro सहित कई इनाम जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 7,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यह छूट लागू नियमों और शर्तों के अधीन होगी।

कब तक उठा सकते हैं ऑफर का फायदा?

‘धनतेरस शगुन’ ऑफर 26 अक्टूबर से 8 नवंबर 2026 तक सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के शोरूम में उपलब्ध रहेगा। कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक सुवांकार सेन ने कहा कि धनतेरस हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से गहराई से जुड़ा है जो समृद्धि और आशावाद का प्रतीक है। सोने ने हमेशा परिवारों को एक साथ लाने का काम किया है। वहीं, कंपनी की डायरेक्टर और मार्केटिंग व डिजाइन हेड जोइता सेन ने कहा कि इस धनतेरस ऑफर का मकसद बेहतरीन डिजाइन, टाइमलेस क्राफ्टसमैनशिप और अट्रैक्टिव ऑफर्स के जरिए हर खरीदारी को यादगार बनाना है।

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के बारे में

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स 85 साल से ज्यादा पुरानी ज्वेलरी कंपनी है और शोरूम की संख्या के लिहाज से पूर्वी भारत की सबसे बड़ी ज्वेलरी रिटेलर है। TRA की इस साल की रैंकिंग में इसे सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स में तीसरा स्थान मिला है। कंपनी की पिछले 12 महीनों की बिक्री करीब ₹6,800 करोड़ रही। अक्टूबर 2025 में इसकी रिकॉर्ड रिटेल बिक्री ₹1,700 करोड़ से ज्यादा रही, जो सालाना आधार पर 56% की वृद्धि है। फिलहाल कंपनी भारत के 17 राज्यों में 200 से अधिक शोरूम और दुबई में दो अंतरराष्ट्रीय शोरूम संचालित करती है। इसके पोर्टफोलियो में सोना, हीरा, चांदी, प्लैटिनम और कीमती पत्थरों की ज्वेलरी शामिल है।