1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. हमेशा के लिए बंद हो जाएगी Google Plus Photo App सर्विस

हमेशा के लिए बंद हो जाएगी Google Plus Photo App सर्विस

नई दिल्ली: Google ने अपने Google Plus Photo App सर्विस को 1 अगस्त से बंद करने का एलान कर दिया है। अब इसकी जगह हाल ही में लॉन्च हुआ Google Photos app लेगा। कंपनी के

हमेशा के लिए बंद हो...- India TV Hindi
हमेशा के लिए बंद हो जाएगी Google Plus Photo App सर्विस

नई दिल्ली: Google ने अपने Google Plus Photo App सर्विस को 1 अगस्त से बंद करने का एलान कर दिया है। अब इसकी जगह हाल ही में लॉन्च हुआ Google Photos app लेगा। कंपनी के मुताबिक बंद होने की शुरुआत सबसे पहले एंड्रॉइड से  की जाएगी। उसके बाद, वेब वर्जन और iOS वर्जन पर यह सुविधा बंद कर दी जाएगी।

Google ने अपने Google Photo App को मई में लॉन्च किया था जिसके जरिए ऑटोमैटिकली फोटोज और वीडियोज का बैकअप लिया जा सकता है। इससे अपने डिवाइस को गूगल ड्राइव क्लाउड से सिंक्रोनाइज भी कर सकते है। ये स्टैंडअलोन ऐप है यानी सोशल नेटवर्क गूगल प्लस में साइन इन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

गूगल के मुताबिक, तस्वीरों को सेव और शेयर करने के लिए बहुत सुरक्षित जगह है। इसमें तस्वीरों और वीडियो को दिन, महीने और साल के हिसाब से सेट करके रख सकते हैं। मोबाइल फोन में इसे इस्तेमाल करने के लिए Google Play Store से फ्री में इसकी ऐप को  डाउनलोड किया जा सकता है।

गूगल फोटोज में सेव की जाने वाली हर एक फोटो गूगल के सर्वर में जाती है और गूगल ड्राइव पर भी सीधे अटैच हो जाती है। इस फीचर में आपकी रीसेंट अपलोड की गई तस्वीरें सबसे ऊपर दिखती है और पुरानी आखिर में। गूगल ने यूजर्स को इस सर्विस और ऐप के तहत अनलिमिटेड स्टोरेज की सुविधा दी है।

अगली स्लाइड में जानिए इसकी खासियतें