ये है खास-
यह ऐप को एंड्रॉइड, iOS और वेब यूजर्स के लिए लॉन्च की गई है। इस ऐप में 16 मेगापिक्सल के फोटोज और 1080p रेजोल्यूशन क्वालिटी तक के वीडियोज स्टोर किए जा सकेंगे। अगर और ज्यादा रिजॉल्यूशन वाले इमेज या वीडियो को अपलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए अपने Google अकाउंट के स्टोरेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। Google Drive, Gmail और Google+ photos, तीनों ही प्लेटफॉर्म को मिलाकर आपके लिए 15GB फ्री स्पेस उपलब्ध होती है।
Google Photos का सबसे दिलचस्प फीचर यह है कि यह अपने आप ही लोगों और जगहों को पहचान लेता है। इसके लिए किसी भी करह के टैग या कैटेग्राइजेशन की जरूरत नहीं पड़ती। किसी चुनिंदा तस्वीर को खोजने के लिए सर्च ऑप्शन में नेचुरल लैंग्वेज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Google Photos में photo editor और collage maker जैसे फीचर्स इनबिल्ड हैं। अगर दूसरा व्यक्ति Google Photos का इस्तेमाल नहीं भी करता है उस स्थिति में भी आप उसके साथ फोटो शेयर कर सकते हैं। इसके लिए मल्टीपल इमेज के आसपास फिंगर ड्रेग करना होगा यानी कि इसके जरिए हर इमेज को अलग से टैप करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस सर्विस का लाभ दोस्तों के साथ फोटो और वीडियो शेयर करने में उठा सकते हैं।