1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बिना आईडी प्रूफ बुक भी हो जाएगी रेलवे की तत्काल बुकिंग

बिना आईडी प्रूफ बुक भी हो जाएगी रेलवे की तत्काल बुकिंग

नई दिल्ली। रेलवे की रिज्वेशन विंडो (PRS) पर अब तत्काल टिकट बुक कराते समय कोई आईडी प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी। अब तक PRS विंडो पर तत्काल की टिकट बुक कराते समय आईडी प्रूफ

बदलेंगे तत्काल नियम,...- India TV Hindi
बदलेंगे तत्काल नियम, बिना ID प्रूफ बुक होगी टिकट

नई दिल्ली। रेलवे की रिज्वेशन विंडो (PRS) पर अब तत्काल टिकट बुक कराते समय कोई आईडी प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी। अब तक PRS विंडो पर तत्काल की टिकट बुक कराते समय आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी देनी पड़ती थी। वहीं इंटरनेट से टिकट बुक कराते समय भी अब किसी आईडी प्रूफ का नंबर नहीं भरना होगा। हांलाकि यात्रा के दौरान यात्री को आईडी प्रूफ दिखाना अनिवार्य होगा। मौजूदा नियम के अनुसार एक टिकट पर एक से अधिक यात्री हों तो किसी एक को ही आईडी प्रूफ दिखाना होता है। यह नियम आगे भी जारी रहेगा। लेकिन यात्रा के दौरान यात्री पर कोई आईडी प्रूफ नहीं होता है तो बिना टिकट मान कर जुर्माना वसूला जाएगा। रेलवे बोर्ड ने व्यवस्था को एक सितंबर से पहले लागू करने के निर्देश दिए हैं।

मौजूदा नियम में क्या थी दिक्कत

तत्काल टिकट की कालाबाजारी रोकने के लिए रेलवे ने नियम लागू किया था कि बुकिंग के दौरान यात्रा करने वाले किसी एक व्यक्ति के पहचान पत्र की फोटो कॉपी देनी होगी। इसे यात्रा के दौरान साथ रखना भी अनिवार्य था। ई-टिकट बुकिंग के दौरान यात्री को पहचान पत्र के नंबर और उसकी श्रेणी अंकित करनी होती है। इस सिस्टम से परेशानी होने लगी थी। यात्रा के दौरान यात्री दूसरा पहचान पत्र दिखाता तो टीटीई उससे जुर्माना वसूल लेता।

इनमें से एक आईडी रखें साथ नहीं लगेगा जुर्माना

रेलवे ने आईडी प्रूफ के तौर पर कुल 10 प्रपत्रों को मान्यता दी है, इसमें मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र या राज्य सरकार से जारी सीरियल नंबर लिखा पहचान पत्र, स्कूल या कॉलेज से जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक की फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, केंद्र व राज्य सरकार के पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, स्थानीय निकाय व पंचायत प्रशासन की ओर से जारी फोटो व नंबरयुक्त पहचान पत्र शामिल हैं।

कुछ दिन पहले भी बदले थे तत्काल के नियम

ये भी पढ़े

क्यों दुरंतो ट्रेन का रंग है हरा और पीला? जानिए रेलवे से जुड़ी बेहद रोचक जानकारियां!

पढ़िए रेलवे की ABCD