India TV Business Desk
Published : Jul 10, 2015 08:54 am IST, Updated : Jul 10, 2015 08:57 am IST
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2005 के सीरीज वाले 100 के नए नोट जारी कर दिए है जिसमें डिजिट का प्रतिरूप नया है। RBI ने इसकी जानकारी गुरुवारको दी। इस नए नोट में
RBI ने जारी किए 100 के नए नोट, जानिए क्या है खास
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2005 के सीरीज वाले 100 के नए नोट जारी कर दिए है जिसमें डिजिट का प्रतिरूप नया है। RBI ने इसकी जानकारी गुरुवारको दी। इस नए नोट में सीरीज का हर नंबर अलग अलग आकार में है अगर साफ साफ शब्दों में कहें तो अब नोट में छपे सभी नंबर बढ़ते हुए क्रम में हैं।
नए नोट में खास बात यह है कि इसमें गवर्नर रघुराम राजन के हस्ताक्षर भी हैं। इसमें शुरू के तीन अक्षर और अंक अल्फान्यूमेरिक आकार में एक समान हैं। पहले 100 के नोट में सीरीज के नंबर लाल रंग में एक समान होते थे, यानी की सबका आकार एक ही होता था। नंबर सीरीज बाईं ओर नीचे की तरफ और दाईं ओर ऊपर की तरफ दिया होता था।
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने यह बदलाव सुरक्षा के लिहाज से किया है। ताकि आम लोग सही और नकली नोट में आसानी से फर्क कर सके।