1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. लीजिए अब नौकरों को भी देना होगा अपॉइंटमेंट लेटर!

लीजिए अब नौकरों को भी देना होगा अपॉइंटमेंट लेटर!

नई दिल्ली: चाहें सरकारी नौकरी करें या प्राइवेट आपका नियोक्ता या यूं कहें आपका बॉस आपको एक अपॉइंटमेंट लेटर जरूर थमाता है। संगठित क्षेत्र के हर हिस्से में काम करने वाले लोगों को भी अपॉइंटमेंट

आप ही नहीं, आपका नौकर...- India TV Hindi
आप ही नहीं, आपका नौकर भी पाएगा अपॉइंटमेंट लेटर!

नई दिल्ली: चाहें सरकारी नौकरी करें या प्राइवेट आपका नियोक्ता या यूं कहें आपका बॉस आपको एक अपॉइंटमेंट लेटर जरूर थमाता है। संगठित क्षेत्र के हर हिस्से में काम करने वाले लोगों को भी अपॉइंटमेंट लेटर जरूर मिलता है, हां प्राइवेट क्षेत्रों में जरूर यह कुछ हिस्सों में ही दिया जाता है, मसलन कोई भी प्राइवेट सेक्टर अपने यहां स्वीपर या मेड जैसे कर्मचारियों को अपॉइंटमेंट लेटर नहीं थमाता। वहीं घरों पर काम करने वाले डोमेस्टिक वर्कर से साथ भी ऐसा ही कुछ होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा अगर अब आप किसी को भी अपने घर में नौकरी पर रखते हैं तो भी आपको उसे एक अपॉइंटमेंट लेटर थमाना ही होगा। खबर चौकाने वाली जरूर है लेकिन सच यही है।

दरअसल घरेलू नौकर या ड्राइवर के अधिकारों की सुरक्षा और इनकी बेसिक सोशल सिक्यॉरिटी को बेहतर करने के लिए लेबर मिनिस्ट्री ने एक प्रपोजल तैयार किया है जिसके तहत डोमेस्ट्क हेल्पर्स को रखने से पहले नौकरी के नियम और शर्तों समेत अपॉइंटमेंट लेटर देना पड़ सकता है!

क्यों होगा ऐसा?
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि ये कदम असंगठित क्षेत्रों में मजबूती लाने के लिए लाया जा रहा है। इस दिशा में इंटरनैशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (आईएलओ) भी काम कर रहा है और इस दिशा में प्रतिबद्ध है। भारत में टोटल वर्कफोर्स में अन-ऑर्गनाइज्ड सेक्टर की हिस्सेदारी 93 प्रतिशत है। अधिकारी ने कहा, 'आईएलओ की ओर से देश को इनफॉर्मल से फॉर्मल वर्कफोर्स की ओर ले जाने का काफी दबाव है। देश में इनफॉर्मल या अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर काफी बड़ा है। इसलिए इसे पूरी तरह फॉर्मल करना संभव नहीं होगा। इस वजह से हमने अन-ऑर्गनाइज्ड सेक्टर को मजबूत करने पर सहमति दी है।'

अगली स्लाइड में जानिए देश के घरेलू नौकरों की स्थिति