A
  1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. IPS रतनलाल डांगी पर गिरी गाज, CM विष्णुदेव बोले- खराब हो रही थी सरकार की छवि

IPS रतनलाल डांगी पर गिरी गाज, CM विष्णुदेव बोले- खराब हो रही थी सरकार की छवि

छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर गंभीर आरोप लगने महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, सीएम विष्णुदेव साय का भी इस पर बयान आया है।

vishnudeo sai- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT रतनलाल डांगी के सस्पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बयान दिया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी IPS रतन लाल डांगी को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। इसका आदेश गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया है।

'पुलिस विभाग की छवि पर पड़ा नकारात्मक असर'

प्रारंभिक तौर पर यह पाया गया है कि IPS रतन लाल डांगी ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया और ऐसा व्यवहार किया जो नैतिकता और सेवा नियमों के खिलाफ है। आदेश में कहा गया है कि उनकी गतिविधियां सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुईं, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा। इस आधार पर उनके खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

विभागीय जांच प्रक्रिया शुरू

फिलहाल IPS रतन लाल डांगी को निलंबित कर विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निलंबन अवधि के दौरान रतन लाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है।

क्या बोले CM विष्णुदेव?

वहीं, सीनियर आईपीएस रतनलाल डांगी के सस्पेंशन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रतनलाल डांगी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे सरकार की छवि खराब हो रही थी, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

(रिपोर्ट- सिकंदर खान)