1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. कलयुगी बेटे ने मानवता शर्मसार कर दी, माता-पिता की बेरहमी से हत्या, शव को बोरे में पैक कर दिया

कलयुगी बेटे ने मानवता शर्मसार कर दी, माता-पिता की बेरहमी से हत्या, शव को बोरे में पैक कर दिया

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कलयुगी बेटे ने माता-पिता की निर्ममता से हत्या कर दी है। वह उनके शवों को बोरियों में पैक कर क ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था। आइए जानते हैं पूरा मामला।

chhattisgarh surguja son killed his mother father- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/REPORTER सरगुजा में कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से अपराध की ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है जिसे सुनकर आप भी दहल उठेंगे। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। माता-पिता की हत्या करने के बाद आरोपी ने उनके शवों को बोरियों में पैक कर दिया था। वह उनके शवों को ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था। हालांकि, इसी दौरान उसका भाई वहां पर पहुंच गया जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला?

ये पूरी दिल दहला देने वाली वारदात छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है। सपड़ा गांव में एक युवक पर अपने ही माता-पिता की कुल्हाड़ी से हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी ने दोनों शवों को बोरियों में पैक कर ठिकाने लगाने की तैयारी की, लेकिन इसी दौरान उसका दूसरा भाई मौके पर पहुंच गया। भाई को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे की गई दंपति की हत्या?

मामला धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव का है। मृतकों की पहचान हीराधार यादव और उनकी पत्नी गुलाबी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा अपने माता-पिता के साथ मौजूद था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी दोनों शवों को बोरियों में पैक कर उन्हें ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच मृतक दंपति का दूसरा बेटा मौके पर पहुंच गया। उसे देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद धौरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई में रायपुर से भी हैरान करने वाली वारदात सामने आई थी जब किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद किए गए थे।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सरगुजा जिले की पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और वारदात से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की असली वजह और घटना के अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा। (रिपोर्ट: सिकंदर खान)

ये भी पढे़ं- साइबर ठगी मामले में पुलिस अधिकारियों ने वसूले एक करोड़ रुपये, ऑडियो सामने आने पर मचा हड़कंप

आयुष्मान कार्ड के जरिए फर्जीवाड़ा? मौत के 38 दिन बाद मैसेज आया- ‘आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’