1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों का मिला शव, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों का मिला शव, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

 Written By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jul 18, 2026 06:55 am IST,  Updated : Jul 18, 2026 08:52 am IST

रायपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है। आशंका जताया जा रहा है कि पांचों सदस्यों ने आत्महत्या की है।

पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप।- India TV Hindi
पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप। Image Source : ANI

रायपुर: इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आ रही है। यहां रायपुर में किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना रायपुर के टिकरापारा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत संजय नगर इलाके की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम घटना की जांच में जुट गई है। पश्चिम जोन के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल देव ने बताया कि मृतकों की पहचान साजिद अली (50), उनकी पत्नी राबिया और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है।

फंदे से लटका मिला परिवार के मुखिया का शव

दरअसल, रायपुर में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार रात टिकारापारा थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, साजिद अली का शव छत के पंखे से लटका हुआ मिला, जबकि उनकी पत्नी और तीन बच्चों के शव जमीन पर पड़े मिले। पुलिस को सामूहिक आत्महत्या का संदेह है और उसने जांच शुरू कर दी है।

जमीन पर मिले बाकी चार के शव

एडीपी रायपुर पश्चिम, राहुल देव शर्मा ने बताया, "टिकारापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। पत्नी और तीन बच्चों समेत चार शव जमीन पर पड़े मिले, जबकि परिवार के मुखिया साजिद का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। जांच के बाद और अधिक जानकारी सामने आएगी।" इससे पहले भी एक ऐसा ही मामला पंजाब के मानसा जिले से सामने आया था, जहां एक ही परिवार के चार लोगों के शव बरामद किए गए थे। 

सहारनपुर में पांच लोगों के शव मिले

हाल ही में सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में भी एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले थे। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने पांचों के शव बरामद किए। पुलिस ने बताया कि सभी के सिर में गोली लगने के निशान थे। ये घटना कौशिक विहार कॉलोनी की है। पुलिस ने बताया कि कमरे में अमीन के पद पर कार्यरत अशोक राठी (40), उसकी पत्नी अजिंता (37), मां विद्यावती (70), पुत्र कार्तिक (16) और देव (13) के शव बरामद हुए। अमीन के पास से तीन पिस्टल भी मिलीं। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शव एक ही कमरे में मिले थे। पुलिस ने बताया कि गोली बहुत पास से मारी गई थी। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। मृतक के पारिवारिक परिवेश के साथ-साथ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। वहीं पुलिस बताया कि तीनों पिस्टल देशी हैं और वह लाइसेंसी हैं या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है। 

यह भी पढ़ें-

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व टेंपल ऑफिस गिरफ्तार, SIT ने 4 घंटे पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। छत्तीसगढ़ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।