1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 16, 2026 04:50 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 05:40 pm IST

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि दिपके ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया था।

abhijeet dipke neha bora detained delhi police- India TV Hindi
अभिजीत दिपके और नेहा बोरा हिरासत में। Image Source : PTI

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा को भी डिटेन कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम ये कार्रवाई की है। बता दें कि सीजेपी के सदस्यों सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद अभिजीत दिपके ने दिल्ली के कनॉट प्लेस पर स्थित सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया था। हालांकि, शुक्रवार को होने वाले इस प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने दिपके को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया है। उन्हें सेंट्रल पार्क जाने के दौरान हिरासत में लिया गया। इसके अलावा नेहा बोरा को मंडी हाउस से हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने दिपके को दिया था नोटिस

अभिजीत दिपके के घर जाकर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को 2 नोटिस दिया था। एक नोटिस नई दिल्ली की तरफ से दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत दिया गया है जिसमें बताया गया है कि वह सेंट्रल पार्क न आएं, वहां BNS की धारा 163 लागू है। दूसरा नोटिस साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस की तरफ से दिया गया था जिसमें अभिजीत को बताया गया है कि अभिजीत, आशुतोष और सौरव को बाउंड डाउन किया गया था जब एयरपोर्ट से एहतियातन हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया था और कोर्ट ने एक साल तक अशांति नहीं फैलाने को बोला था।

पूरे सेंट्रल दिल्ली की किलेबंदी

दिल्ली पुलिस शुक्रवार को पूरी तरह से तैयार है। कनॉट प्लेस और सेंट्रल पार्क के साथ साथ पूरे सेंट्रल दिल्ली की किलेबंदी कर दी गई है। इस पूरे इलाके में दिल्ली पुलिस के 6,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। CAPF की 220 कंपनियां पूरी तरह से रेडी हैं। सेंट्रल पार्क और राजीव चौक के आसपास 10 से ज्यादा नए CCTV कैमरे लगाए गए हैं। कनॉट प्लेस, राजीव चौक, सेंट्रल पार्क, जंतर-मंतर, पालिका बाजार समेत दिल्ली के अहम इलाकों में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स पूरी तरह से मुस्दैत है। वहीं सेंट्रल पार्क के अंदर 7 लेयर की सिक्योरिटी की गई है। दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है।

संसद मार्ग समेत कई जगह बैरिकेड

सामने आई जानकारी के अनुसार, 5 हजार के करीब पुलिसकर्मी रिजर्व रखे गए हैं। पुलिस ने कॉनॉट प्लेस, पटेल चौक, ITO और संसद मार्ग समेत कई जगह बैरिकेड लगाए हैं। CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए NDMC ने सेंट्रल पार्क को आज कल के लिए बंद कर दिया है। पुलिस ने ये भी कहा है कि अगर प्रदर्शनकारी चाहें तो उन्हें दूसरी जगह पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने की अनुमति देने पर विचार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- CJP के Tiranga March से पहले बवाल, सुबह 4.30 बजे NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उठा ले गई पुलिस

CJP Protest Today: अभिजीत दिपके ने आधी रात पत्रकारों को बुलाया, कहा-दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।