Highlights
- सीजेपी का तिरंगा मार्च आज
- NSUI, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उठा ले गई पुलिस
- आज बंद रहेगा सेंट्रल पार्क
दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले शुक्रवार (16 अक्टूबर 2026) की सुबह करीब 4:30 बजे दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे NSUI और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने संसद मार्ग थाने के बाहर IYC अध्यक्ष उदय भानु चिब, पार्टी के अन्य नेताओं और NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस सांसद जेबी माथर और सीपीआई नेता एनी राजा संसद मार्ग पुलिस थाने पहुंचीं।
कांग्रेस ने जताई आपत्ति
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस और एनएसयूआई छात्र संगठन में भारी आक्रोश है। पुलिस ने सुबह तड़के करीब 4:30 बजे कार्रवाई करते हुए विनोद जाखड़ समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को जबरन हिरासत में ले लिया। इसपर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है।
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ और अन्य कार्यकर्ता संसद मार्ग थाने के बाहर रातभर धरने पर बैठे थे। वे दो दिन पहले संगठन की महिला कार्यकर्ताओं (आथिरा और रितु) के साथ पुलिस बस में हुई कथित मारपीट के मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे। धारा 163 (BNSS) लागू कर दी है और सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। करीब 6,000 पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों (CAPF) की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं।
सेंट्रल पार्क बंद किया गया है
CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद, केवल सेंट्रल पार्क के आसपास अभी सुरक्षा बढ़ाई गई है। मेट्रो के गेट पर सीआरपीएफ के जवान तैनात है। सेंट्रल पार्क के हर एक गेट पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। CP आने वाले कुछ रास्तों पर रूट डायवर्ट किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से की है अपील
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें। पुलिस ने सलाह दी है कि सफर के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलें, ताकि रास्ते में ट्रैफिक जाम की वजह से परेशानी न हो और जहां तक संभव हो, लोग निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। पुलिस ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर मौजूदा हालात के मुताबिक, ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:
CJP Protest Today: अभिजीत दिपके ने आधी रात पत्रकारों को बुलाया, कहा-दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है