1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे और टेस्ट स्क्वाड का हुआ ऐलान, अय्यर भी संभालेंगे वनडे में कप्तानी

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे और टेस्ट स्क्वाड का हुआ ऐलान, अय्यर भी संभालेंगे वनडे में कप्तानी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 16, 2026 09:12 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 09:24 pm IST

बीसीसीआई की तरफ से न्यूजीलैंड दौरे के लिए वनडे और टेस्ट स्क्वाड के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें वनडे सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगे।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : PTI

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर रवाना होना है, जिसमें उनको तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान पहले कर दिया गया था, जिसके बाद अब वनडे और टेस्ट स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया गया है। इसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल ही संभालेंगे लेकिन आखिरी 2 वनडे मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालते हुए दिखाई देंगे। इसके पीछे बड़ा कारण वनडे सीरीज के खत्म होने के कुछ दिन बाद ही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होना है।

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए स्क्वाड में हुए चार बदलाव

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को दौरे पर 5 वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी है, जिसमें आखिरी दो मुकाबलों के लिए स्क्वाड में चार बदलाव किए गए हैं, जिसमें कप्तान शुभमन गिल के अलावा केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और अंशुल कंबोज इन दो मैचों का हिस्सा नहीं होंगे तो वहीं उनकी जगह पर कुमार कुशाग्र, यश ठाकुर, तिलक वर्मा और औकिब नबी को शामिल किया गया है।

ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर फिटनेस के आधार पर होगा फैसला

वनडे स्क्वाड में पहले तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को खिलाने पर फैसला फिटनेस के आधार पर लिया जाएगा, जिसको लेकर बीसीसीआई ने अपनी तरफ से दी जानकारी में खुलासा किया है। वहीं ऋषभ पंत जो टेस्ट में प्रमुख विकेटकीपर हैं वह भी अभी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं और टेस्ट सीरीज में उनके फिटनेस टेस्ट पास होने के बाद ही उनको खिलाने का फैसला लिया जाएगा। इस दौरे पर टीम इंडिया को 4 से 15 नवंबर तक 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है तो वहीं टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होगा।

ये भी पढ़ें

भारत और वेस्टइंडीज मिलकर बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड, आखिरी टी20 मैच में इतिहास रचने का मौका

आखिरी टी20 मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में एंट्री, अर्शदीप सिंह को लगी चोट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।