1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत और वेस्टइंडीज मिलकर बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड, आखिरी टी20 मैच में इतिहास रचने का मौका

भारत और वेस्टइंडीज मिलकर बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड, आखिरी टी20 मैच में इतिहास रचने का मौका

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 16, 2026 03:49 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 03:49 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों के पास मिलकर इतिहास रचने का शानदार मौका रहने वाला है।

India vs West Indies- India TV Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज Image Source : AP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस सीरीज के चार मैच होने के बाद अभी दोनों टीमों 2-2 की बराबरी पर हैं और ऐसे में आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। अभी तक इस सीरीज में दोनों टीमों की तरफ से शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें जमकर चौके-छक्के लगे। ऐसे में अब बेंगलुरु में भी ऐसा होने की उम्मीद की जा रही है, जिसमें दोनों टीमों के पास मिलकर इतिहास रचने का मौका है, जिसमें फुल मेंबर्स टीमों के बीच एक द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगने का नया रिकॉर्ड बन सकता है।

आखिरी टी20 में इतिहास बनाने के लिए लगाने हैं

टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीमों के बीच में एक द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगने का रिकॉर्ड अभी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम के नाम पर मिलकर है, जिसमें दोनों के बीच में खेली गई साल 2023 में 5 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज में कुल 120 छक्के दोनों टीमों ने मिलकर लगाए थे। ऐसे में भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही इस टी20 सीरीज में अब तक चार मुकाबलों में कुल 98 छक्के लग चुके हैं जिसमें यदि बेंगलुरु में खेले जाने वाले आखिरी टी20 मुकाबले में दोनों टीमें मिलकर कुल 23 छक्के और लगा देती हैं तो ऐसे में फुल मेंबर्स टीमों के बीच एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा।

शे होप के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका

वेस्टइंडीज टीम के कप्तान शे होप का भारत के दौरे पर अभी तक बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह इस 5 मैचों की टी20 सीरीज में अब तक दो शतकीय पारी लगाने के साथ कुल 261 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके नाम पर 20 छक्के भी दर्ज हैं। शे होप के पास आखिरी टी20 मैच में इतिहास रचने का भी शानदार मौका रहने वाला है, जिसमें यदि वह शतकीय पारी खेलने में कामयाब होते हैं तो भारत में विदेशी खिलाड़ी के रूप में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले प्लेयर बन जाएंगे, जिसमें वह साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और क्विंटन डी कॉक को पीछे छोड़ देंगे जिसमें दोनों के नाम 8-8 शतक भारत में दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज सीरीज में जब बनाए रन, तभी हारी टीम इंडिया, अब 17 को होगा सीरीज का फैसला

आखिरी टी20 मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में एंट्री, अर्शदीप सिंह को लगी चोट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।