1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज आखिरी टी20 मैच होगा रद्द? बेंगलुरु में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज आखिरी टी20 मैच होगा रद्द? बेंगलुरु में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 16, 2026 12:01 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 12:01 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होने वाले पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान भारी बारिश और तूफान की आशंका है, जिससे मुकाबला रद्द भी हो सकता है।

M Chinnaswamy stadium- India TV Hindi
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम Image Source : AFP

वेस्टइंडीज ने हैदराबाद में चौथा टी20 मैच 24 रन से जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी है, जिससे ये सीरीज बेहद रोमांचक हो गया है। अब सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें सीरीज जीतने के लिए पूरी ताकत लगाती हुई नजर आएंगी। लेकिन इस रोमांचक मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि बेंगलुरु का मौसम बहुत खराब है और आशंका है कि बारिश की वजह से यह मैच रद्द भी हो सकता है।

पांचवें टी20 मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

Accuweather की वेदर रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु में मैच के दौरान भारी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। शाम 5 बजे बारिश के आसार 66% और टॉस के समय 68% हैं। जैसे-जैसे मैच शुरू होगा, बारिश का खतरा और बढ़ जाएगा और रात 8 से 9 बजे के बीच तो बारिश की आशंका सबसे ज्यादा यानी करीब 70% तक रहेगी। लगातार 66% से 70% तक बारिश का अलर्ट होने की वजह से टॉस में देरी होने, ओवर कम होने या मैच पूरी तरह रद्द होने का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दुनिया का बेहतरीन 'सब-एयर' ड्रेनेज सिस्टम लगा हुआ है, जो बारिश रुकने के सिर्फ 15 से 20 मिनट के अंदर ही मैदान को दोबारा खेलने के लायक बना देता है।

पहली बार चिन्नास्वामी में खेला जाएगा IND vs WI T20I मैच

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें पहली बार बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 मैच खेलती हुई नजर आएंगी। इस मैदान पर भारत ने अब तक कुल 8 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया को 4 में जीत और 3 में हार मिली है, जबकि 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। वहीं दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज ने इस मैदान पर सिर्फ 1 ही टी20 मैच खेला है और उनकी टीम को उस मुकाबले में जीत मिली थी। अब इस मैच का नतीजा क्या रहता है ये देखने वाली बात होगी।

IND vs WI T20 सीरीज का हाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज का पहला मैच लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद दूसरा टी20 मैच रांची में खेला गया, वहां विंडीज टीम ने 250 रन चेज करके सीरीज को बराबर कर दिया। तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में भी 14 रनों से जीत दर्ज की। हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रनों से हराकर सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया।

यह भी पढ़ें

कुलदीप यादव को प्लेइंग XI से बाहर करने पर भड़के आर अश्विन, कहा- इस फैसले में कॉमन सेंस की कमी

स्मृति मंधाना की कप्तानी में उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, आज कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।