1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने 24 रनों से मुकाबला किया अपने नाम, होप और कीमो पॉल का दिखा शानदार प्रदर्शन

IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने 24 रनों से मुकाबला किया अपने नाम, होप और कीमो पॉल का दिखा शानदार प्रदर्शन

 Written By: Abhishek Pandey
 Updated : Oct 14, 2026 11:40 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया जिसको वेस्टइंडीज की टीम 24 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही, जिससे अब यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर है।

India vs West Indies- India TV Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज Image Source : PTI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया जिसको वेस्टइंडीज की टीम ने 24 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज को 2-2 की बराबरी पर ला दिया है। इस मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 19.3 ओवर्स में 223 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई। भारतीय टीम की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए सिर्फ संजू सैमसन के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली और इसके अलावा सभी बल्लेबाजों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में कीमो पॉल का कमाल देखने को मिला जिन्होंने अपने 4 ओवर्स में 41 रन देने के साथ 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा गुडाकेश मोती ने 2 विकेट अपने नाम किए। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की तरफ से शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 247 रनों का स्कोर बनाया। विंडीज टीम की तरफ से बल्लेबाजी में उनके कप्तान शे होप का कमाल दिखा जो ओपनिंग में उतरने के बाद अंत तक नाबाद रहते हुए 102 रनों शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे। वहीं इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 49 और शिमरन हेटमायर ने 33 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में भारतीय टीम की तरफ से अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

सैमसन के पवेलियन लौटते ही टीम इंडिया की पारी बिखरी

भारतीय टीम को चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने का काम किया था, जिसमें दोनों ने पहले 4 ओवर्स में ही स्कोर 60 रन तक पहुंचा दिया था, लेकिन सैमसन के 56 रन बनाकर पवेलियन लौटने के साथ ही टीम इंडिया के लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला। 130 के स्कोर तक आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी थी, जहां से तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने पारी को संभालने का प्रयास करते हुए छठे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की लेकिन तिलक के पवेलियन लौटने के साथ टीम इंडिया की हार तय हो गई थी।

यहां पर देखिए चौथे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत - संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज - शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।

 

Latest Cricket News

IND vs WI 4th T20I Match Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 11:11 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 24 रनों से गंवाया मुकाबला

    भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा है, जिसमें वेस्टइंडीज की तरफ से इस मुकाबले में गेंद से कीमो पॉल का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 5 विकेट हासिल किए।

  • 10:48 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 18 ओवर्स में बनाए 205 रन

    भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 18 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को अब जीत हासिल करने के लिए बची 12 गेंदों में 43 रन और बनाने हैं।

  • 10:45 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    तिलक वर्मा 43 रन बनाकर हुए आउट

    भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर छठा झटका 200 स्कोर पर तिलक वर्मा के रूप में लगा है, जो 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

  • 10:37 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 16 ओवर्स में बनाए 189 रन

    वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 16 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए हैं, जिसमें तिलक वर्मा 34 और नीतीश कुमार रेड्डी 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को अब बचे 4 ओवर्स में जीत के लिए 59 रन और बनाने हैं।

  • 10:23 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 14 ओवर्स में बनाए 156 रन

    भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 14 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं, तिलक वर्मा 32 और नीतीश कुमार रेड्डी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को अब बची 36 गेंदों में जीत के लिए 92 रन और बनाने हैं।

  • 10:11 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    नमन धीर बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

    वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर 130 के स्कोर पर पांचवां झटका नमन धीर के रूप में लगा है, जो बिना खाता खोले गुडाकेश मोती की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

  • 10:06 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अभिषेक शर्मा 29 रन बनाकर लौटे पवेलियन

    भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में 130 के स्कोर पर लगा है जो 24 गेंदों में 29 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।

  • 9:55 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 10 ओवर्स में बनाए 115 रन

    वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 24 और तिलक वर्मा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को अब बची 60 गेंदों में जीत हासिल करने के लिए 133 रन और बनाने हैं।

  • 9:47 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    श्रेयस अय्यर 16 रन बनाकर लौटे पवेलियन

    भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका 97 के स्कोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर के रूप में लगा है, जो सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। अभी टीम इंडिया को बची 70 गेंदों में जीत हासिल करने के लिए 151 रन और बनाने हैं।

  • 9:36 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया ने 6 ओवर्स में बनाए 80 रन

    भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 6 ओवर्स में 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 8 और कप्तान श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को अब जीत हासिल करने के लिए बची 84 गेंदों में 168 रन और बनाने हैं।

  • 9:31 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    ईशान किशन 6 रन बनाकर लौटे पवेलियन

    वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया को 5वें ओवर की चौथी गेंद पर 67 के स्कोर पर दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा है, जो सिर्फ 6 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब अभिषेक शर्मा का साथ देने मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे हैं।

  • 9:27 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    संजू सैमसन 56 रन बनाकर हुए आउट

    भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पांचवें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका संजू सैमसन के रूप में 60 के स्कोर पर लगा है जो 23 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हो गए। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर ईशान किशन उतरे हैं।

  • 9:24 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    संजू सैमसन ने 20 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

    वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 248 रनों के टारगेट का पीछा कर रही टीम इंडिया को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने का काम किया है, जिसमें सैमसन ने सिर्फ 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। चार ओवर्स का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 60 रन बना लिए हैं, सैमसन 56 और अभिषेक 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 9:20 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    तीन ओवर्स में टीम इंडिया ने पूरी की फिफ्टी

    वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में हैदराबाद के मैदान पर 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने तीन ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं, जिसमें संजू सैमसन 47 और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 9:14 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 2 ओवर्स में बनाए 25 रन

    भारतीय टीम ने हैदराबाज के मैदान पर खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में 248 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 2 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 248 रन बना लिए हैं, जिसमें संजू सैमसन 23 और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:50 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज ने 20 ओवर्स में बनाए 247 रन

    वेस्टइंडीज की टीम ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 247 रनों का स्कोर बनाया है। विंडीज टीम की तरफ से उनके कप्तान शे होप का कमाल देखने को मिला जिन्होंने सीरीज में अपना दूसरा शतक लगाने के साथ नाबाद 102 रनों की पारी खेली, तो वहीं इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड के बल्ले से नाबाद 49 रनों की पारी देखने को मिली।

  • 8:40 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    19 ओवर्स में वेस्टइंडीज ने बनाए 228 रन

    भारतीय टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 228 रन बना लिए हैं। शेरफेन रदरफोर्ड 43 और शे होप 89 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:30 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    17 ओवर्स में वेस्टइंडीज ने बनाए 207 रन

    वेस्टइंडीज की टीम ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। शे होप 83 और शेरफेन 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:21 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज ने 15 ओवर्स में बनाए 177 रन

    भारतीय टीम के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 15 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं। शे होप 76 और शेरफेन रदरफोर्ड 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:11 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    रोवमन पावेल को अर्शदीप सिंह ने भेजा पवेलियन

    भारतीय टीम के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने अपना तीसरा विकेट 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रोवमन पावेल के रूप में 156 के स्कोर पर गंवाया है। पावेल 17 गेंदों में 24 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने।

  • 8:05 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    12 ओवर्स में वेस्टइंडीज ने बनाए 151 रन

    वेस्टइंडीज की टीम ने चौथे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं, जिसमें विंडीज कप्तान शे होप 62 और रोवमन पावेल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:53 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज ने 10 ओवर्स में बनाए 118 रन

    भारतीय टीम के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 10 ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। शे होप 47 और रोवमन पावेल तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:46 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    प्रिंस यादव ने शिमरन हेटमायर को भेजा पवेलियन

    वेस्टइंडीज की टीम को हैदराबाद में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर दूसरा झटका 110 के स्कोर पर शिमरन हेटमायर के रूप में लगा है, जो 12 गेंदों में 33 रन बनाकर प्रिंस यादव का शिकार बने।

  • 7:36 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    6 ओवर्स में वेस्टइंडीज ने बनाए 79 रन

    वेस्टइंडीज की टीम ने हैदराबाद के मैदान पर खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। शे होप 28 और शिमरन हेटमायर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:25 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका

    भारतीय टीम के खिलाफ चौथे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को पांचवें ओवर की पहली गेंद पर 52 के स्कोर पर पहला झटका ज्वेल एंड्रयू के रूप में लगा है जो 21 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर LBW होकर अपना विकेट गंवा बैठे।

  • 7:17 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    3 ओवर्स में वेस्टइंडीज ने बनाए 40 रन

    भारतीय टीम के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने बिना किसी नुकसान के 3 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 40 रन बना लिए हैं। शे होप 9 और ज्वेल एंड्रयू 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:06 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज का स्कोर तीन रन

    वेस्टइंडीज की टीम चौथे टी20 मैच में हैदराबाद के मैदान पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही है, जिसमें पहला ओवर खत्म होने पर बिना किसी नुकसान के उन्होंने तीन रन बना लिए हैं। शे होप एक और ज्वेल एंड्रयू 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:01 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    शे होप और ज्वेल एंड्रयू ओपनिंग में उतरे

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टॉस हारने के बाद विंडीज टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है और उनकी तरफ से ओपनिंग में कप्तान शे होप के साथ ज्वेल एंड्रयू उतरे हैं।

  • 6:52 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    चौथे टी20 मैच के लिए वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग 11

    शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।

  • 6:42 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    चौथे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

  • 6:42 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज की टीम ने प्लेइंग 11 में किए दो बदलाव

    हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच के लिए विंडीज टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं, जिसमें कामिल पूरन और क्वेंटिन सैम्पसन की जगह पर रोमारियो शेफर्ड और ज्वेल एंड्रयू को शामिल किया गया है।

  • 6:34 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

  • 6:30 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बल्लेबाजों का दिख सकता है दबदबा

    हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में सीरीज के चौथे टी20 मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो बल्लेबाजों का यहां दबदबा देखने को मिल सकता है, जिसके चलते टॉस की भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

  • 6:20 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    चौथे टी20 मैच के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड

    शे होप (विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, आमिर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड।

  • 6:10 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम का चौथे टी20 मैच में स्क्वाड

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

  • 5:59 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम की नजरें अजेय बढ़त लेने पर

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें इस सीरीज में 2-1 से आगे टीम इंडिया की नजरें मुकाबले को जीतकर अजेय बढ़त लेने पर रहने वाली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।