1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आज फ्री में कैसे देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला, मैच शुरू होने का सही वक्त भी नोट कीजिए

आज फ्री में कैसे देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला, मैच शुरू होने का सही वक्त भी नोट कीजिए

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 14, 2026 03:20 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 03:20 pm IST

आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाना है। ये मैच आप टीवी पर डीडी फ्री डिश की मदद से डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं। मुकाबला शाम सात बजे से शुरू हो जाएगा।

shreyas iyer and shai hope- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर और शे होप Image Source : PTI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी सीरीज का चौथा टी20 इंटरनेशनल मैच आज खेला जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब तक खेले गए तीन मैचों के बाद टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। अब उसकी कोशिश आज का मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की होगी, वहीं वेस्टइंडीज की टीम इसे बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी। इस बीच आज का मैच आप अपने टीवी पर फ्री में कैसे देख सकते हैं, ये जान लीजिए। साथ ही मैच शुरू होने का सही वक्त भी नोट कर लीजिए। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं लाइव

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला होना है। इस सीरीज के मीडिया राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं, यानी टीवी पर अगर आप मैच देखना चाहें तो उसके लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा, वहीं अगर मोबाइल, लैपटॉप और टेबलेट पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए जियो हॉट स्टार पर जाना होगा। लेकिन अगर आप फ्री में मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आप डीडी स्पोर्ट्स पर भी जा सकते हैं। अगर आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन है तो आप डीडी स्पोर्ट्स पर बिना कोई पैसा खर्च किए मैच का आनंद ले सकते हैं। 

आज शाम सात बजे से शुरू होगा भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला

इस बीच मैच शुरू होने के वक्त की बात करें तो ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम को सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी शाम को साढ़े सात बजे टॉस होगा, उसके बाद ठीक सात बजे पहली बॉल डाल दी जाएगी। अगर मैच पूरा चला तो करीब साढ़े दस बजे तक ये खत्म भी हो जाएगा। वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में वापसी की तैयारी कर रही है, ताकि आखिरी मुकाबले से सीरीज का फैसला हो। लेकिन इतना तो करीब करीब तय सा नजर आ रहा है कि हैदराबाद के इस राजीव गांधी स्टेडियम पर जमकर रन बनेंगे, कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं होगा। 

भारतीय टीम का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव। 

वेस्टइंडीज टीम का स्क्वॉड: शो होप (विकेट कीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, रोस्टन चेस, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, आमिर जांगू, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड। 

यह भी पढ़ें 

श्रेयस अय्यर ने मारी आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच नंबर वन की जंग

हैदराबाद में तीन मैच और तीन जीत, अब कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।