1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर ने मारी आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच नंबर वन की जंग

श्रेयस अय्यर ने मारी आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच नंबर वन की जंग

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 14, 2026 01:53 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 01:53 pm IST

आईसीसी की ओर से नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। टी20 में ईशान किशन अभी भी नंबर एक बल्लेबाज हैं, वहीं श्रेयस अय्यर ने तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए टॉप 5 में अपनी जगह पक्की कर ली है।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर इस वक्त जबरदस्त फार्म में चल रहे हैं। आईसीसी की ओर से जारी की गई नई रैंकिंग में उन्होंने लंबी छलांग मारी और अब वे सीधे टॉप 5 में आ गए हैं। इस बीच पहले नंबर के लिए भारत के ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच जंग जारी है। वैसे तो ईशान ही नहीं वन हैं, लेकिन दोनों प्लेयर्स के बीच अंतर अब काफी कम बचा है। 

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन नंबर एक बल्लेबाज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, अब तक तीन मैच हो गए हैं और भारतीय टीम लीड ले चुकी है। इस बीच आईसीसी ने नई रैंकिंग जारी कर दी है। टी20 की रैंकिंग में भारत के ईशन किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं, फिलहाल उनकी रेटिंग 904 की चल रही है। इसके बाद दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिनकी रेटिंग 891 की है। यानी पहले और दूसरे नंबर के बीच अंतर कम है, इसलिए आने वाले दिनों में ये जंग और भी दिलचस्प होती हुई नजर आएगी। 

श्रेयस अय्यर ने मारी तीन स्थानों की छलांग, चौथे नंबर पर पहुंचे

इस बीच टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लंबी छलांग मारी है। वे अब तीन स्थानों के उछाल के साथ नंबर चार पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग बढ़कर 798 हो गई है। पाकिस्तान के साहि​बजादा फरहान 883 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले मैच में श्रेयस ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 40 रन बनाए। इसके बाद तीसरे मैच में वे एक ही रन बनाकर आउट हो गए। अभी सीरीज में दो और मैच बाकी हैं। अगर इसमें भी श्रेयस ने बड़ी पारियां खेली तो उनके पास तीसरे नंबर पर भी जाने का मौका होगा। 

तिलक वर्मा को भी एक स्थान का नुकसान

श्रेयस अय्यर के आगे जाने से इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और जॉस बटलर को एक एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब पांचवें और छठे स्थान पर खिसक गए हैं। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस एक स्थान नीचे जाकर अभी छठे नंबर पर हैं। इस बीच तिलक वर्मा को एक स्थान का फायदा मिला है। वे अब 731 की रेटिंग के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप दो स्थानों के उछाल के साथ नंबर 11 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अभी 718 की चल रही है। 

यह भी पढ़ें 

हैदराबाद में तीन मैच और तीन जीत, अब कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती

विराट कोहली का हैदराबाद में नोटबुक सेलिब्रेशन, के​सरिक विलियम्स वाला किस्सा भूल तो नहीं गए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।