1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैदराबाद में तीन मैच और तीन जीत, अब कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती

हैदराबाद में तीन मैच और तीन जीत, अब कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 14, 2026 12:42 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 12:42 pm IST

भारतीय टीम ने हैदराबाद में अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। अब साल 2019 के बाद फिर से भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने आने वाली हैं।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : AFP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होगा। साल 2024 के बाद अब जाकर टीम इंडिया यहां कोई टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए उतरेगी। टीम इंडिया यहां वेस्टइंडीज से एक और मैच खेल चुकी है, तब एक रोचक मुकाबला हुआ था। चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया ने यहां कितने मैच खेले हैं और उसमें से कितने जीतने में कामयाब रही है। 

भारतीय टीम हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में नहीं हारी है एक भी मुकाबला

टीम इंडिया ने हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में अब तक तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और सभी में जीत भी दर्ज की है। भारतीय टीम ने यहां अपना पहला मैच साल 2019 में खेला था। तब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने थीं। भारत ने इस मैच को छह विकेट से जीता था। वैसे ये मुकाबला विराट कोहली और वेस्टइंडीज के केसरिक विलियम्स के लिए याद किया जाता है। इसके बाद साल 2022 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया। उस मैच को भारत ने 6 विकेट से जीता था। साल 2024 में भारत और बांग्लादेश के बीच यहां मैच खेला गया, जिसे भारत ने 133 रनों के बड़े अंतर से जीता था। 

श्रेयस अय्यर के सामने जीत के सिलसिले को जारी रखने की चुनौती

इस तरह से देखें तो भारत ने यहां अ​ब तक एक भी मैच नहीं हारा है। जीत का प्रतिशत 100 का है। अब श्रेयस अय्यर के सामने चुनौती होगी कि वे इस जीत के सिलसिले को यहां भी जारी रखें। टीम इंडिया पहले ही सीरीज के तीन में से दो मैच जीत चुकी है और अब उसे एक और मैच जीतना है, ताकि सीरीज पर कब्जा किया जा सके। टीम ने अब तक अच्छा खेल दिखाया है, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि वेस्टइंडीज की टीम पलटवार के लिए जानी जाती है, उनकी बल्लेबाजी काफी मजबूत है, जो किसी भी स्कोर को चेज करने का माद्दा रखती है। 

संजू सैमसन ने इसी मैदान पर साल 2024 में ठोकी थी सेंचुरी

इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले अकेले भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2024 में 111 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। विराट कोहली ने साल 2019 में नाबाद 94 रनों की पारी खेली थी। इस बीच संजू सैमसन का बल्ला उस तरह से नहीं चल रहा है, जिसकी उम्मीद की जा रही है, ऐसे में उनके पास मौका होगा कि साल 2024 वाली पारी फिर से खेली जाए, ताकि उनके आलोचकों को जवा​ब मिले। 

यह भी पढ़ें 

विराट कोहली का हैदराबाद में नोटबुक सेलिब्रेशन, के​सरिक विलियम्स वाला किस्सा भूल तो नहीं गए

अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का बहुत बड़ा कीर्तिमान, न्यूजीलैंड टूर पर रच सकते हैं इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।