1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली का हैदराबाद में नोटबुक सेलिब्रेशन, के​सरिक विलियम्स वाला किस्सा भूल तो नहीं गए

विराट कोहली का हैदराबाद में नोटबुक सेलिब्रेशन, के​सरिक विलियम्स वाला किस्सा भूल तो नहीं गए

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 14, 2026 11:21 am IST,  Updated : Oct 14, 2026 11:21 am IST

विराट कोहली ने साल 2019 में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के गेंदबाज केसरिक विलियम्स के साथ जो कुछ किया, वो अभी तक ताजा जैसा लगता है। उसके बाद अब दोनों टीमें फिर से इसी मैदान पर टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए आमने सामने हैं।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AFP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम पर होना है। टीम इंडिया अब तक 2-1 से लीड बनाए हुए है और आज का मैच जीतते ही सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। लेकिन इस बीच वो घटना याद आ गई, जब साल 2019 में भारत और वेस्टइंडीज की टीमें इसी हैदराबाद के स्टेडियम में आमने सामने थीं। तब विराट कोहली और ​केसरिक विलियम्स के बीच जो कुछ हुआ, वो शायद हमेशा याद रखने वाली बात है। उसी मैच के बाद अब यहां पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला होने जा रहा है। 

छह दिसंबर 2019 को विराट कोहली और केसरिक विलियम्स के बीच हुई थी भिड़ंत

साल 2019 और तारीख छह दिसंबर। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आमने सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए थे, जो एक एक बड़ा स्कोर होता है। टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की और भारत के सामने जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य रखा। 

रोहित शर्मा हो गए जल्दी आउट, उसके बाद आया कोहली का तूफान

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा केवल आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल का साथ देने के लिए कप्तान विराट कोहली आए। शुरुआत से ही लग रहा था कि कोहली आज कुछ अलग ही सोचकर आए हैं। उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। भारत ने 15 ओवर में दो विकेट पर 154 रन बना लिए थे, यानी उसे अभी भी काफी रनों की जरूरत थी। मैच का 16वां ओवर केसरिक विलियम्स लेकर आए। इस ओवर की दूसरी बॉल पर कोहली ने विलियम्स को चौका लगाया और इसके बाद तीसरी बॉल पर दनदनाता हुआ छक्का ठोक दिया। 

केसरिक विलियम्स की बॉल पर छक्का लगाकर किया नोटबुक सेलिब्रेशन

इस सिक्स को लगाने के बाद विराट कोहली ने जो सेलिब्रेशन किया, उसे शायद कभी भूला नहीं जा सकेगा। उन्होंने सिक्स लगाने के बाद अपने बैट को नोटबुक के तौर पर सामने किया और उस पर पर्ची काट दी। इस से​लिब्रेशन को देखकर मैदान हर कोई दंग रह गया कि कोहली आखिर कर क्या रहे हैं। दरअसल ये कोहली का विलियम्स को जवाब था। 

साल 2017 में जमैका मैच का बदला कोहली ने 2019 में लिया

दरअसल वेस्टइंडीज के केसरिक विलियम्स जब भी कोई विकेट लेते थे, उसके बाद नोटबुक की तरह अपने हाथ पर उसमें टिक करने का रिएक्शन देते थे। जो काफी मशहूर हो गया था। मतलब वे ये बताना चाहते थे कि बल्लेबाज की उन्होंने पर्ची काट दी है, यानी आउट कर दिया है। साल 2017 में जब जमैका में भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला हुआ था, तब विलियम्स ने कोहली को आउट कर ऐसा ही सेलिब्रेशन किया था, यही बात कोहली को चुभ गई और इसका बदला उन्होंने करीब दो साल बाद ​केसरिक विलियम्स की पर्ची काटकर किया। 

कोहली ने खेली थी केवल 50 बॉल पर 94 रनों की नाबाद पारी

कोहली इस मैच में आखिर तक आउट नहीं हुए और 50 बॉल पर 94 रन बनाकर नाबाद लौटे। इस पारी में कोहली ने छह चौके और छह छक्के ठोके थे। भरत ने 18.4 ओवर में ही चार विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीतने में कामयाबी हासिल की थी। इस मैच के बाद अ​ब जाकर फिर से हैदराबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 

अभिषेक शर्मा के निशाने पर सूर्यकुमार यादव का बहुत बड़ा कीर्तिमान, न्यूजीलैंड टूर पर रच सकते हैं इतिहास

फखर जमान ने सिर्फ एक छक्के से रचा इतिहास, T20I में 100 छक्के जड़ने वाले वाले बने पहले पाकिस्तानी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।