1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संजू सैमसन ने T20I में पूरा किया छक्कों का शतक, बने यह मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ छठे भारतीय

संजू सैमसन ने T20I में पूरा किया छक्कों का शतक, बने यह मुकाम हासिल करने वाले सिर्फ छठे भारतीय

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 14, 2026 10:54 pm IST,  Updated : Oct 14, 2026 10:54 pm IST

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्ले से वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में सिर्फ 23 गेंदों में 56 रनों की पारी देखने को मिली जिसके दम पर वह एक खास कारनामा भी करने में कामयाब हो गए।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के बल्ले से सिर्फ 23 गेंदों में 56 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 248 रनों का टारगेट मिला जिसका पीछा करते हुए संजू सैमसन ने टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर शानदार शुरुआत देने का काम किया। संजू सैमसन ने अपनी इस पारी के दौरान कुल 4 छक्के भी लगाए जिसके दम पर वह टी20 इंटरनेशनल में अपने छक्कों का शतक पूरा करने के साथ एक खास क्लब का हिस्सा भी बन गए।

सैमसन T20I में 100 छक्के पूरे करने वाले बने सिर्फ छठे भारतीय

वर्ल्ड क्रिकेट में संजू सैमसन की गिनती टी20 फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है, लेकिन उनका इंटरनेशनल करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है। सैमसन के लिए साल 2026 बल्ले से काफी शानदार रहा है, जिसमें अब वह टी20 इंटरनेशनल में 100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले सिर्फ छठे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में मैदान पर उतरने के साथ अपने इरादों को जाहिर कर दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और चार छक्के लगाए हैं। सैमसन ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल में 76 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 68 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 27.28 के औसत से 1719 रन बनाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा - 205 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव - 179 छक्के
  • अभिषेक शर्मा - 142 छक्के
  • हार्दिक पांड्या - 126 छक्के
  • विराट कोहली - 124 छक्के
  • संजू सैमसन - 102 छक्के

सैमसन ने 20 गेंदों में पूरी की थी अपनी फिफ्टी

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में अपनी फिफ्टी सिर्फ 20 गेंदों में ही पूरी कर ली थी, जिसमें यह उनकी टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी भी है। सैमसन ने इससे पहले सितंबर महीने की शुरुआत में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के मुकाबले में 20 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी।

ये भी पढ़ें

होप ने तूफानी शतक के दम पर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, गेल को छोड़ा पीछे, एबी डिविलियर्स की भी की बराबरी

श्रेयस अय्यर ने मारी आईसीसी रैंकिंग में लंबी छलांग, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच नंबर वन की जंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।