1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शे होप ने तीन मैचों में ठोकी दो सेंचुरी, अब दिग्गजों की लिस्ट में शुमार होने के करीब

शे होप ने तीन मैचों में ठोकी दो सेंचुरी, अब दिग्गजों की लिस्ट में शुमार होने के करीब

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 16, 2026 06:09 pm IST,  Updated : Oct 16, 2026 06:09 pm IST

शे होप अब तक भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के चार मैचों में दो शतक लगा चुके हैं। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाना है।

shai hope- India TV Hindi
शे होप Image Source : AP

वेस्टइंडीज ​क्रिकेट टीम के कप्तान शे होप इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। उनके लिए भारत का ये दौरा किसी सुनहरे सपने का सच होने के जैसा है। पिछले करीब 15 दिनों में उनके बल्ले से चार शतक आ चुके हैं। जितनी सेंचुरी कोई बल्लेबाज पूरे साल में नहीं लगा पाता है, उतनी तो उन्होंने इस दौरान ही लगा दी हैं। इस बीच अब शे होप जल्द ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। 

भारत के खिलाफ वनडे में दो और अब टी20 सीरीज में भी लगा दिए दो शतक

शे होप ने भारत के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के आखिरी दोनों मैचों में शतकीय पारी खेली थी। पहले मैच में वे केवल 12 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद दूसरे मुकाबले में उन्होंने 104 रन बनाए और तीसरे मैच में तो उन्होंने नाबाद 162 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद शुरू हुआ टी20 मैचों का दौर। अब तक जो चार मैच हुए हैं, उसमें से दो बार शे होप ने शतक लगाया है। रांची और हैदराबाद टी20 मुकाबले में उन्होंने नाबाद 102 रनों की पारी खेली। दोनों बार वे आउट नहीं हुए और शतकीय पारी खेली। 

अब तक टी20 इंटरनेशनल में शे होप लगा चुके हैं तीन शतक

इस तरह से पिछले छह मैचों में वे चार शतक लगा चुके हैं। इसमें से दो शतक तो टी20 इंटरनेशनल मैच में आए हैं। शे होप ने एक टी20 शतक पहले ही लगाया था। अब कुल मिलाकर उनके नाम तीन शतक हो गए हैं। अगर वे एक और शतक लगा देते हैं तो उनके टी20 इंटनेशनल में चार शतक लगा देंगे। अब तक टी20 इंटरनेशनल में चार या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले केवल पांच ही बल्लेबाज ऐसा कर पाए हैं। 

इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक

भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 इंटरनेशनल में पांच पांच शतक लगाए हैं, वहीं इंग्लैंड के फिल साल्ट, आस्ट्रिया के करनबीर सिंह और भारत के सूर्यकुमार यादव ने चार चार शतक लगाए हैं। अब शे होप का ये चौथा शतक इसी मौजूदा भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज के आखिरी मैच में आएगी या फिर उन्हें इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। अगर बेंगलुरु में होने वाले मैच में ही शे होप का शतक आया तो फिर टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें 

श्रेयस अय्यर के सामने बहुत बड़ी चुनौती, अपनी जमीन पर वेस्टइंडीज से अब तक टी20 सीरीज नहीं हारी है टीम इंडिया

संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज सीरीज में जब बनाए रन, तभी हारी टीम इंडिया, अब 17 को होगा सीरीज का फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।