1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. सड़क पर चल रही महिला पर अचानक गिरी बिजली, CCTV में कैद खौफनाक मौत, वीडियो देख सिहर उठेंगे

सड़क पर चल रही महिला पर अचानक गिरी बिजली, CCTV में कैद खौफनाक मौत, वीडियो देख सिहर उठेंगे

मृतका गीताबाई खेत से काम करके घर लौट रही थी। तभी बरसते पानी के बीच उस पर अचानक आकाशीय बिजली गिरी। इस हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है जिसमें महिला के ऊपर बिजली गिरते और वह उसकी चपेट में आते दिखाई दे रही है।

खेत से लौट रही महिला पर...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT खेत से लौट रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना ग्राम पंडरभठ्ठा मुख्य मार्ग पर उस समय हुई, जब महिला सड़क पर पैदल चल रही थी तभी ऊपर से अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला के परिजनों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली। वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की मौत CCTV में कैद

यह पूरा दिल दहला देने वाला मंजर सामने की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में महिला के ऊपर बिजली गिरते और वह उसकी चपेट में आते दिखाई दे रही है। 

हादसा 23 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मृतका की पहचान 45 वर्षीय गीता बाई पटेल के रूप में हुई है। वह अपने खेत से काम कर वापस घर लौट रही थी, तभी खराब मौसम के बीच अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। घटना के समय गीता बाई अपने सिर पर बर्तन लेकर पैदल चल रही थी, तभी बिजली उस पर गिर गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

देखें भयावह वीडियो-

बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत

वहीं, छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटरा ढपनीपानी गांव में आकशीय बिजली गिरने से 45 वर्षीय मंगल सिंह और उसकी पत्नी बिरस्पतिया बाई (40) की मौत हो गई।

गांव में मंगल बिरस्पतिया के साथ घर पर मौजूद थे। इस दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और उनके मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में पति पत्नी दोनों वहीं गिर गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

बता दें कि ऐसी ही एक घटना बिहार के बांका जिले से सामने आई थी। यहां धान रोपने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 महिलाओं की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे वन मंत्री केदार कश्यप, PA-ड्राइवर और चार पुलिसकर्मी घायल