A
  1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. MISS YOU PAPA मुझे अपने पास बुला लो... स्टेटस लगाने के कुछ देर बाद प्रवीण की सड़क हादसे में मौत; सन्न रह गए दोस्त

MISS YOU PAPA मुझे अपने पास बुला लो... स्टेटस लगाने के कुछ देर बाद प्रवीण की सड़क हादसे में मौत; सन्न रह गए दोस्त

सड़क हादसे का शिकार होने से कुछ देर पहले प्रवीण ने सोशल मीडिया पर स्टेटस अपलोड किया था- MISS YOU PAPA बहुत याद आ रही है आज आपकी, आकर मुझे भई साथ ले जाओ ना।

सोशल मीडिया स्टेटस के...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सोशल मीडिया स्टेटस के बाद सड़क हादसे में युवक की मौत।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। 13 जनवरी की रात प्रवीण कुमार कार से अपने दोस्तों को घर छोड़ने जा रहा था, तभी जामुल थाना क्षेत्र के नंदनी-जामुल रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें प्रवीण की मौके पर मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि हादसे से कुछ देर पहले उसने स्टेटस लगाया था- 'पापा मुझे अपने पास बुला लो।' यह स्टेटस अपलोड करने के कुछ ही देर बाद प्रवीण कुमार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

कार के परखच्चे उड़े

कार में 4 युवक सवार थे, जो नंदनी से जामुल की ओर जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। अन्य तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें डायल 112 पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को कॉल की।

मौत से पहले डाला था स्टेटस

मृतक प्रवीण कुमार ने हादसे से ठीक पहले सोशल मीडिया पर पिता को याद करते हुए भावुक स्टेटस शेयर किया था, जो अब वायरल हो रहा है। प्रवीण ने लिखा था- MISS YOU PAPA बहुत याद आ रही है आज आपकी, आकर मुझे भी साथ ले जाओ ना। पापा बहुत वक्त हुआ आपसे बात किए हुए। प्रवीण की मौत के बाद उसका ये स्टेटस वायरल हो रहा है। फिलहाल जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(रिपोर्ट- सिकंदर खान)

यह भी पढ़ें-

लाइव मैच के दौरान हुआ बड़ा हादसा, स्टेडियम छोड़कर भागने लगे फैंस, मची अफरातफरी

रोड रोलर के नीचे आने से सुपरवाइजर की मौत, CCTV कैमरे में हुआ कैद हादसा