A
  1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. मुन्ना भाई MBBS की तर्ज पर GATE परीक्षा में फर्जीवाड़ा, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल, 2 लाख में तय हुई डील, 6 गिरफ्तार

मुन्ना भाई MBBS की तर्ज पर GATE परीक्षा में फर्जीवाड़ा, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल, 2 लाख में तय हुई डील, 6 गिरफ्तार

पुलिस की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब इनसे पूछताछ की जा रही है। इन सभी के पीछ किसी बड़े नेटवर्क का भी हाथ माना जा रहा है। आरोपियों ने बताया कि 2 लाख रुपये में डील तय हुई थी।

6 आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT 6 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 'मुन्ना भाई MBBS' फिल्म जैसी घटना सामने आई है। पुलिस ने GATE परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा है। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। 

संयुक्त रूप से की गई छापेमारी

रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का मामला है। जहां एक परीक्षा केंद्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर पुलिस और परीक्षा प्रबंधन की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी। आरोपियों के पास से विशेष इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं। डीडी नगर थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही।

2 लाख में तय हुई थी डील

पुलिस की टीम मुन्ना भाई नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि परीक्षा के पेपर के एवज में 2 लाख रुपए में डील हुई थी। परीक्षा दे रहे 3 अभ्यर्थियों को 3 युवक बाहर से परीक्षा के सवालों के जवाब दे रहे थे।

जल्द ही अन्य आरोपियों के नामों का होगा खुलासा

डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही बड़ा खुलासा हो सकता है। डीसीपी पटेल ने कहा कि ब्लूटूथ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए आरोपियों की की जा रही थी।

सिकंदर खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

मां, बहन और भाई छत पर बना रहे थे बम, तभी हो गया धमाका, VIDEO देख सहम जाएगा दिल, 2 की मौत के बाद NIA की जांच शुरू

कर्नाटक की केमिकल फैक्टरी में हुआ जोरदार धमाका, दो मजदूरों की मौत; कई घायल