1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक की केमिकल फैक्टरी में हुआ जोरदार धमाका, दो मजदूरों की मौत; कई घायल

कर्नाटक की केमिकल फैक्टरी में हुआ जोरदार धमाका, दो मजदूरों की मौत; कई घायल

 Reported By: T Raghavan Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 15, 2026 04:11 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 04:17 pm IST

कर्नाटक के मांड्या में एक केमिकल फैक्टरी में विस्फोट हो गया। यहां गैस लीकेज का भी मामला सामने आया है। फिलहाल धमाके में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

फैक्टरी में विस्फोट से दो लोगों की मौत। - India TV Hindi
फैक्टरी में विस्फोट से दो लोगों की मौत। Image Source : REPORTER INPUT

मांड्या: कर्नाटक के मांड्या जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आया है। यहां करेकट्टे गांव के पास स्थित एक फैक्टरी में रासायनिक भंडारण टैंक में विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है और बसरालू पुलिस स्टेशन में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई है। घटना के बाद ठेकेदार की पहचान गुड्डू खान के रूप में हुई है, जो फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है। 

दूसरी जगह हटाई जा रही थी फैक्टरी

बताया जा रहा है कि विस्फोट उस समय हुआ, जब रसायन फैक्टरी को दूसरी जगह हटाया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अन्य घायलों को मांड्या आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि फैक्टरी का सामान कुछ समय से करेकट्टे से नई जगह पर ले जाया जा रहा था। इसी बीच रविवार को रासायनिक टैंक को खाली करते समय यह हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। मरने वाले सभी लोग बिहार के निवासी थे।

पहले भी हो चुकी है गैस लीक

वहीं स्थानीय लोगों ने फैक्टरी के सुरक्षा रिकॉर्ड पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि साल 2022 में यहां जहरीली गैस का रिसाव हुआ था, जिससे आसपास की फसलें खराब हो गई थीं और दो कुत्तों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि इस घटना का आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ा था। किसानों और स्थानीय लोगों के कड़े विरोध और स्थानीय विधायक तथा जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद फैक्टरी का संचालन बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि इसी कारण मालिकों ने फैक्टरी को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था।

यह भी पढ़ें-

हवा में असंतुलित हुआ CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, टला बड़ा हादसा; सामने आया VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत