वीडियो में देखा जा सकता है कि फैक्ट्री के कर्मचारी और आम लोग हाथ में रुमाल रखकर भाग रहे हैं। एक वीडियो में कुछ महिलाएं सड़क पर एक महिला की मदद करते हुए भी देखी जा सकती हैं।
इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में अमोनिया गैस सिलेंडर में लीक होने से हड़कंप मच गया। गैस के असर से कई लोग बेहाल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
कर्नाटक के मांड्या में एक केमिकल फैक्टरी में विस्फोट हो गया। यहां गैस लीकेज का भी मामला सामने आया है। फिलहाल धमाके में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।
खंडाला घाट इलाके में एक गैस टैंकर पलटने के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रात भर ट्रैफिक रुका रहा, जिससे सैकड़ों गाड़ियां फंस गईं और दोनों तरफ की सड़कों पर भारी जाम लग गया।
हैदराबाद में राजीव गांधी नगर स्थित एक गैस रिफिलिंग सेंटर में अचानक आग ल गई। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है और एक के बाद एक विस्फोट हो रहे हैं। आग पर काबू के प्रयास हो रहे हैं। देखें वीडियो...
ओएनजीसी की गैस लीक होने के बाद हड़ंकप मचा हुआ है। गैस लीक होने के बाद कई जगहों पर आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। तीन गांवों में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है।
झारखंड के धनबाद जिले में भूमिगत खदानों से जहरीली गैस रिसाव का मामला बढ़ता चला जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया है और इलाके को पूर्णतः असुरक्षित घोषित किया है।
पालघर के वसई वेस्ट में मंगलवार शाम को दीवान मान में अचानक क्लोरीन गैस लीक होने की खबर मिली, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। क्लोरीन गैस लीक होने की घटना के बाद कम से कम 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीकर में कपड़े की फैक्ट्री का नया प्लांट शुरू हुआ है। यहीं से गैस रिसाव की आशंका जताई जा रही है। धुआं निकलना रात साढ़े नौ बजे शुरू हुआ था। एक किलोमीटर दायरे में दहशत फैली हुई है।
महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित एक फार्मा कंपनी ने नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ है। इस हादसे में 4 कर्मियों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है।
भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री से क्लोरीन गैस रिसाव होने की खबर सामने आ रही है। इस घटना के बाद से आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है।
इस क्षेत्र से 70 परिवारों को निकटवर्ती बनगांव में स्थापित राहत शिविर में स्थानांतरित कर दिया गया है तथा उनकी सुविधा और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में गैस लीक होने से भगदड़ मच गई और इसमें एक मरीज की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक फॉर्मलीन कैमिकल से बनी गैस लीक हुई है।
राजस्थान के कोटा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक फर्टिलाइजर फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है, जिस कारण 15 बच्चे बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जयपुर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में रविवार देर शाम 10 स्टूडेंट्स की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश हुए छात्र-छात्राओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
2 और 3 दिसंबर, 1984 की मध्यरात्रि को यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) संयंत्र से अत्यधिक जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस लीक हुई थी, जिसमें 5,479 लोग मारे गए थे और पांच लाख से अधिक लोग अपंग हो गए थे।
महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक कंपनी से गैस रिसाव के बाद तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना में 9 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चेन्नई के एक स्कूल में गैस लीक की वजह से 30 छात्र बीमार हो गए। आनन-फानन में छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित एक मंदिर में भीषण हादसा देखने को मिला। यहां पूजा कर रहे एक पुजारी की आग में झुलसने से मौत हो गई। दरअसल गैस लीक के कारण यह घटना घटी है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कारखाने से संदिग्ध गैस के रिसाव के बाद इलाके में धुंध जैसी स्थिति पैदा हो जाने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत की है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़