1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्राइम वीडियो की धांसू 5 सीरीज, जिनका हर एपिसोड है सस्पेंस से लबालब, एक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें

प्राइम वीडियो की धांसू 5 सीरीज, जिनका हर एपिसोड है सस्पेंस से लबालब, एक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें

 Published : May 24, 2026 09:33 pm IST,  Updated : May 24, 2026 09:33 pm IST

अगर आपको भी क्राइम-थ्रिलर और एक्शन से भरपूर सीरीज देखना बहुत पसंद है तो प्राइम वीडियो आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ओटीटी पर बहुत कुछ है, लेकिन ऐसे में आपके मन भी सवाल है कि क्या देखा जाए और क्या नहीं तो ये पांच दमदार सस्पेंस से भरपूर सीरीज देख सकते हैं।

Prime Video- India TV Hindi
प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज Image Source : SCREEN GRAB FROM PRIME VIDEO

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर रोज नई फिल्म या सीरीज रिलीज होती हैं, जो अलग-अलग जॉनर की होती हैं। उन से कुछ ही लोगों का दिल जीत पाती है। कोई कॉमेडी तो कोई हॉरर, लेकिन एक जॉनर ऐसा है जो दर्शकों के बीच ऑल टाइम फेवरेट है। हम बात कर रहे हैं एक्शन-थ्रिलर से भरपूर उन धांसू पांच सीरीज की जो आप घर बैठे देख सकते हैं तो अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें क्राइम थ्रिलर पसंद है तो चलिए आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर मौजूद बेहतरीन एक्शन-थ्रिलर के बारे में बताते हैं, जिनका आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लुत्फ उठा सकते हैं।

1. पाताल लोक

8.2 IMDb रेटिंग वाली 'पाताल लोक' आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, जिसमें भरपूर सस्पेंस के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा। जयदीप अलहावत की इस सीरीज के अब तक कुल 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं। इसका पहला सीजन 2020 में आया था और दूसरे सीजन ने 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दी।

2. द फैमिली मैन

'द फैमिली मैन' के तीन सीजन हैं, जो सिर्फ प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस पॉपुलर स्पाई-थ्रिलर सीरीज में श्रीकांत तिवारी नाम का एक मिडिल-क्लास आदमी है जो चुपके से एक वर्ल्ड-क्लास इंटेलिजेंस ऑफिसर के तौर पर काम करता है। वह अपनी खतरनाक नौकरी और अपनी रोजमर्रा जिंदगी में बैलेंस बनाता है। मनोज बाजपेयी की इस को IMDb पर 8.7 रेटिंग मिली है।

3. मिर्जापुर

प्राइम वीडियो की ये भारतीय एक्शन क्राइम थ्रिलर सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, जिसे 8.4 IMDb रेटिंग मिली है। 'मिर्जापुर' की कहानी अखंडानंद 'कालीन' त्रिपाठी नाम के एक दबंग और खूंखार आदमी की है, जो भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्वांचल क्षेत्र में मिर्जापुर जिले का शासक है।

4. एफबीआई

प्राइम वीडियो पर अभी ओरिजिनल FBI सीरीज के 8 सीजन आ चुके हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के न्यूयॉर्क ऑफिस के अंदर के काम करने का तेज़ तरीका, जहां एक एलीट यूनिट न्यूयॉर्क और देश को सुरक्षित रखने के लिए बड़े मामलों में अपने टैलेंट, समझ और टेक्निकल एक्सपर्टीज का इस्तेमाल करती है।

5. अपहरण

'अपहरण' 2018 की एक इंडियन हिंदी क्राइम थ्रिलर स्ट्रीमिंग सीरीज है, जिसे सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म ALTBalaji के लिए डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस किया है। अरुणोदय सिंह स्टारर यह सीरीज आज के जमाने में सेट है और किडनैपिंग, सस्पेंस, मिस्ट्री और एक्शन के आस-पास घूमती है। इसके दोनों सीजन आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं-

प्राइम वीडियो की धांसू मिस्ट्री-थ्रिलर, जिसके आगे फीका लगेगा 'रहस्य' का सस्पेंस, 2 हिट सीजन के बाद तीसरे का हुआ ऐलान

प्राइम वीडियो की सस्पेंस थ्रिलर सीरीज, अंदर तक हिलाकर रख देंगे 12 एपिसोड, मर्डर-मिस्ट्री और एक्शन का है फुल पैकेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन