1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kumbh Rashifal 25 May 2026: सोमवार को कुंभ राशि वालों को किसी बड़ी कंपनी से मिल सकता है नौकरी का ऑफर, छात्रों के लिए भी दिन रहेगा शानदार

Kumbh Rashifal 25 May 2026: सोमवार को कुंभ राशि वालों को किसी बड़ी कंपनी से मिल सकता है नौकरी का ऑफर, छात्रों के लिए भी दिन रहेगा शानदार

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 24, 2026 08:40 pm IST,  Updated : May 24, 2026 08:40 pm IST

Kumbh Rashifal 25 May 2026: सोमवार का दिन कुंभ राशि वालों के खुशियों से भरा रहेगा। इस दिन उन्हें आर्थिक लाभ के साथ हर कार्य में सफलता मिलेगी। तो यहां विस्तार से पढ़िए कुंभ राशि का दैनिक राशिफल।

कुंभ राशिफल- India TV Hindi
कुंभ राशिफल Image Source : INDIA TV

Kumbh Rashifal 25 May 2026: कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शानदार रहेगा। आज कोई भी नया काम शुरू करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज कोई अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं सोमवार का दैनिक कुंभ राशिफल के बारे में। साथ ही जानेंगे कि आज कुंभ वालों का शुभ अंक और रंग क्या रहेगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। किस बड़ी विदेशी कंपनी से नौकरी के लिये आपको अच्छा ऑफर मिल सकता है। साइंस स्ट्रीम के छात्रों को बड़ा अवसर मिल सकता है। आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी दिन मुनाफे वाला रहेगा। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिये किसी अनुभवी आदमी से मदद मिल सकती है। निवेश के मामले में आज का दिन शुभ है, लेकिन किसी भी बड़े एसेट या प्रॉपर्टी में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह रिसर्च जरूर कर लें। फिजूलखर्ची पर थोड़ा नियंत्रण रखना फायदेमंद रहेगा। 

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से किसी नए प्रोजेक्ट या आइडिया पर काम कर रहे थे, तो आज उसमें सफलता मिल सकती है। गर्मी या लू से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन अधिक करें। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों में हाथ बटा सकते है।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mithun Rashifal 25 May 2026: खुशियों से भरा रहेगा मिथुन वालों का दिन, मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Uttara Phalguni Nakshatra and Somwar Upay: सोमवार के दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग, जरूर करें ये अचूक उपाय, दूर होगी हर परेशानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।