1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mithun Rashifal 25 May 2026: खुशियों से भरा रहेगा मिथुन वालों का दिन, मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mithun Rashifal 25 May 2026: खुशियों से भरा रहेगा मिथुन वालों का दिन, मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 24, 2026 07:31 pm IST,  Updated : May 24, 2026 07:31 pm IST

Mithun Rashifal 25 May 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ साबित हो सकता है। अच्छे बदलाव आपके जीवन में आ सकते हैं। यहां पढ़िए 23 मई का मिथुन दैनिक राशिफल।

Mithun Rashifal- India TV Hindi
मिथुन राशिफल Image Source : INDIA TV

Mithun Rashifal 25 May 2026: मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन बहुत अच्छा रह सकता है। जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे साथ ही आज के दिन आपको खुशखबरी मिलने के भी योग है। रोजगार की तलाश में लगे लोग अच्छा रिजल्ट पा सकते हैं। अपनी नेतृत्व क्षमता से आप लोगों को चकित सोमवार के दिन कर सकते हैं। अच्छी संगति में रहकर कुछ नया सीखेंगे। आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सोमवार का दैनिक मिथुन राशिफल और साथ ही जानेंगे सोमवार के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ अंक और रंग के बारे में।

मिथुन राशिफल 25 मई 2026

सोमवार के दिन आपके जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी और आपका दिन शुभ कार्यों में बीतेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। धार्मिक स्थानों पर आना जाना लगा रहेगा साथ ही धार्मिक अनुष्ठान करवाने का विचार करेंगे। संतान को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आज आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इन परेशानियों से बचने के लिए आज गाय को देशी घी की पूड़ी बनाकर खिलाएं। 

  • शुभ रंग - पर्पल
  • शुभ अंक - 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Malmas Pitru Dosh Mukti Upay: मलमास में जरूर करें 5 काम, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति और जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Shukra Gochar 2026: शुक्र के राशि बदलते ही जाग उठेगा 4 राशियों का भाग्य, जून के महीने में बढ़ेगा बैंक बैलेंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।