1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सांगली के फर्टिलाइजर प्लांट में गैस रिसाव, तीन की मौत; नौ लोगों की हालत गंभीर

सांगली के फर्टिलाइजर प्लांट में गैस रिसाव, तीन की मौत; नौ लोगों की हालत गंभीर

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 22, 2024 01:41 pm IST,  Updated : Nov 22, 2024 01:41 pm IST

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक कंपनी से गैस रिसाव के बाद तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना में 9 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गैस रिसाव से तीन लोगों की मौत।- India TV Hindi
गैस रिसाव से तीन लोगों की मौत। Image Source : INDIA TV

सांगली: महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक केमिकल कंपनी में गैस रिसाव का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह एक फर्टिलाइजर प्लांट था, जिसके रिएक्टर में विस्फोट होने के बाद गैस रिसाव होने लगा। किसी को कुछ समझ में आता तब तक कई लोग इसकी चपेट में आ गए थे। वहीं गैस रिसाव की वजह से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि नौ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के बारे में पुलिस की टीम जांच कर रही है। इसके अलावा अन्य गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज किया जा रहा है। 

गुरुवार शाम 6 बजे हुई हादसा

मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि सांगली के कडेगांव तहसील के शालगांव एमआईडीसी स्थित म्यांमार केमिकल कंपनी में गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि फर्टिलाइजर प्लांट के एक रिएक्टर में विस्फोट हो गया, जिससे रासायनिक धुंआ निकलने लगा। वहीं कडेगांव पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संग्राम शेवाले ने बताया, ‘‘संयंत्र में गैस रिसाव होने के कारण करीब 12 लोग प्रभावित हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो महिला कर्मचारियों और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई जबकि नौ लोगों का इलाज जारी है।’’ 

विस्फोट के बाद हुआ गैस रिसाव

वहीं घटना के संबंध में सांगली के पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने बताया कि ऐसा संदेह है कि रिएक्टर में विस्फोट होने के बाद अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सात घायलों को कराड के सह्याद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच आईसीयू में भर्ती हैं। अधिकारी ने बताया कि मृतक महिलाओं की पहचान सांगली जिले के येतगांव की सुचिता उथल्ले (50) और सतारा जिले के मसूर की नीलम रेथरेकर (26) के रूप में हुई है। (एजेंसी इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें- 

सुकमा से बड़ी खबर, सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को किया ढेर

शादी के मंच पर हार्ट अटैक से हुई मौत, दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट देने गया था दोस्त, सामने आया Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।