1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शादी के मंच पर हार्ट अटैक से हुई मौत, दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट देने गया था दोस्त, सामने आया Video

शादी के मंच पर हार्ट अटैक से हुई मौत, दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट देने गया था दोस्त, सामने आया Video

 Reported By: Surekha Abburi, Edited By: Amar Deep
 Published : Nov 22, 2024 11:15 am IST,  Updated : Nov 22, 2024 11:15 am IST

आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स की शादी के स्टेज पर ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

शादी के मंच पर हार्ट अटैक से हुई मौत।- India TV Hindi
शादी के मंच पर हार्ट अटैक से हुई मौत। Image Source : INDIA TV

इन दिनों अचानक हार्ट अटैक से होने वाली मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले से सामने आया है। यहां अपने दोस्त के शादी में एक शख्स बेंगलुरु से गया हुआ था। शादी की धूमधाम के बीच दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर थे और इसी दौरान उसके बाकी दोस्त भी स्टेज पर ही मौजूद थे। दोस्तों के द्वारा दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट दिए जा रहे थे। इसी बीच शख्स को अचानक स्टेज पर ही हार्ट अटैक आ गया। वहीं हार्ट अटैक के बादग उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

गिफ्ट देने मंच पर गया था शख्स

दरअसल, पूरा मामला आंध्र प्रदेश के कुर्नूल जिले का बताया जा रहा है। यहां कृष्णगिरि मंडल के पेनुमाडा गांव में एक शख्स की शादी के मंच पर अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस शख्स को हार्ट अटैक आया वह बेंगलुरु में स्थित अमेजन कंपनी का कर्मचारी था। वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गुंटूर आया हुआ था। इस दौरान शादी का जश्न चल रहा था। दूल्हन और दूल्हा दोनों स्टेज पर थे और बाकी दोस्तों के साथ वह भी स्टेज पर मौजूद था तभी उसे हार्ट अटैक आ गया।

सामने आया घटना का वीडियो

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसे हार्ट अटैक आने की घटना कैद हो गई है। वहीं शादी के जश्न के दौरान यह अनहोनी हुई और दुखद घटना घटी। मृतक युवक का नाम वाम्सी बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी दोस्त दूल्हे को गिफ्ट दे रहे थे। इस दौरान नीचे खड़े लोग इसका वीडियो बना रहे थे, तभी युवक को हार्ट अटैक आ गया। हार्ट अटैक आने के बाद वाम्सी को आनन-फानन में लेकर सिटी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। यहां अस्पताल में डॉक्टरों ने वाम्सी की मौत की पुष्टि कर दी।

यह भी पढ़ें- 

महिला के सामने मसाज कराते दिखे ऑन ड्यूटी थानाध्यक्ष, Video वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

नितिन गडकरी का दावा, अमेरिका को टक्कर देगा बिहार; टाइम भी बता दिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत