1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद: गैस रिफिलिंग केंद्र में लगी भीषण आग, लगातार हो रहे धमाके, दहशत में भागे लोग, देखें वीडियो

हैदराबाद: गैस रिफिलिंग केंद्र में लगी भीषण आग, लगातार हो रहे धमाके, दहशत में भागे लोग, देखें वीडियो

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jan 13, 2026 11:04 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 11:56 pm IST

हैदराबाद में राजीव गांधी नगर स्थित एक गैस रिफिलिंग सेंटर में अचानक आग ल गई। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है और एक के बाद एक विस्फोट हो रहे हैं। आग पर काबू के प्रयास हो रहे हैं। देखें वीडियो...

गैस रिफिलिंग सेंटर में लगी भीषण आग- India TV Hindi
गैस रिफिलिंग सेंटर में लगी भीषण आग Image Source : REPORTER

हैदराबाद के कुकुटपल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। राजीव गांधी नगर में एक गैस रिफिलिंग केंद्र में आग लग गई। गैस भरते समय अचानक गैस लीक हो गई और देखते ही देखत आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गैस सिलेंडर अभी भी फट रहे हैं, कॉलोनी के निवासी दहशत में इधर-उधर भाग गए हैं। घटना का पूरा विवरण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

देखें वीडियो




प्लास्टिक कचरे के गोदाम में लगी भीषण आग

हैदराबाद में प्लास्टिक कचरे के एक गोदाम में कल यानी मंगलवार को भीषण आग लग गई,  पुलिस ने यह जानकारी दी और बताया कि बुडवेल इलाके में सुबह करीब 6.30 बजे आग लगी और परिसर में तेजी से फैल गई जिससे घटनास्थल से घना काला धुआं निकलने लगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तीन घंटे के बाद इस आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। राजेंद्र नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘आग लगने की इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।’ उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत