1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती...', गिरिराज सिंह ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- ये बांग्लादेशियों को वोटबैंक बनाना चाहते हैं

'कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती...', गिरिराज सिंह ने राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- ये बांग्लादेशियों को वोटबैंक बनाना चाहते हैं

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 07, 2026 06:17 pm IST,  Updated : Oct 07, 2026 06:30 pm IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती। उन्होंने राहुल-तेजस्वी पर बांग्लादेशियों को वोट बैंक बनाने की चाहत रखने का आरोप लगाया है।

giriraj singh attacks rahul gandhi or tejashwi yadav- India TV Hindi
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर हमला। Image Source : PTI

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के बेगूसराय में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को सजा मिलने की बात कहे जाने पर कहा कि कसाई के श्राप से गाए नहीं मरती हैं। गिरिराज ने कहा कि कुछ लोग कसाई हैं जो चाहते हैं गाय मरे। वहीं, तेजस्वी के गुस्सा यात्रा पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले भी वह दिलों-दिमाग खराब वाले राहुल गांधी के साथ 2 महीने तक घूमे थे और लेकिन एक भी नाम काटने वाले का नाम सामने नहीं ला पाए।

क्या बोले गिरिराज सिंह?

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा में 25 साल पूरे हुए हैं। इस मौके पर बेगूसराय के खतोपुर के महाकाल मंदिर में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया जहां गिरिराज सिंह भी शामिल हुए। गिरिराज सिंह ने यहां यूजीसी कानून लागू करने के सवाल पर भी बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि "किसी भी कीमत में देश में यूजीसी लागू नहीं होगा। लोग सिर्फ विरोध के नाम पर विरोध करते हैं। पीएम मोदी ने जितना ओबीसी, एससी के लिए काम किया उतना सवर्ण के लिए काम किया जिसका नतीजा है कि यूपीएससी में 104 लोग सर्वण समाज से आए हैं। गिरिराज सिंह ने इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देखिए, कुछ लोग कसाई के श्रापने से गाय नहीं मरती है। कुछ कसाई लोग हैं, जो चाहते हैं गाय मरे। गाय माता को हम पूजते हैं। तो उस कसाइयो के श्रापने से कुछ नहीं होने वाला है।" बता दें कि राहुल गांधी SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

'ये बांग्लादेशी मुसलमानों को वोट बैंक बनाना चाहते हैं'

वहीं, ​तेजस्वी यादव द्वारा SIR के विरोध में गुस्सा यात्रा निकालने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी 2 महीने SIR यात्रा में जिले-जिले घूमे। खुद भी घूमे, और एक अन्य व्यक्ति को लेकर घूमाे, जिसका दिलों-दिमाग खराब है। लेकिन, एक नाम भी चुनाव आयोग को नहीं दिए कि इनका नाम रहना चाहिए था, नहीं है, कट गया है, इसको जोड़ा जाए। ये बांग्लादेशी मुसलमानों को वोट बैंक बनाना चाहते हैं। जब तक एनडीए की सरकार है, दुनिया की ऐसी कोई ताकत नहीं कि बांग्लादेशियों को वोट बैंक बनाएंगे। (रिपोर्ट: संतोष श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया

राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा ऐलान, बताया अब किस जगह करेंगे प्रदर्शन, बोले- 'मेरे लिए हर FIR एक मेडल'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।